Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत आवास योजना के लाभुकों के घर पहुंचे उपायुक्त, कराया गृह प्रवेश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत आवास योजना के लाभुकों के घर पहुंचे उपायुक्त, कराया गृह प्रवेश*

——

*जिले में 1,677 लाभुकों को विभिन्न आवास योजनाओं के तहत नए आवास में कराया जा रहा गृह प्रवेश*

———

*सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को मिले पक्का आवास और सम्मानजनक जीवन : उपायुक्त*

===============

*लोहरदगा।*

 

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा–2026 के तहत जिले में विभिन्न आवास योजनाओं के लाभुकों के लिए गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज उपायुक्त संदीप कुमार मीना द्वारा विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में पहुंचकर आवास योजना के लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया तथा उन्हें उपहार सौंपकर शुभकामनाएं दी गईं।

 

इस दौरान उपायुक्त ने हेसल पंचायत में अबुआ आवास योजना के तहत अंजू देवी एवं रसीना खातून का गृह प्रवेश कराया। वहीं सलगी पंचायत के लालू टोली में अबुआ आवास योजना के पांच लाभुकों बासो देवी, सरिता देवी, रंजिता देवी, लालमुनि देवी एवं बसंती देवी को नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश कराया गया। इसके अतिरिक्त बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत मोनिका देवी को नए आवास में प्रवेश कराया गया। बड़कीचांपी पंचायत में अबुआ आवास योजना के तहत ललिता देवी का गृह प्रवेश कराया गया।

 

*जिले में 1,677 लाभुकों को मिल रहा पक्के आवास का लाभ*

 

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर जिले में कुल 1,677 लाभुकों को विभिन्न आवास योजनाओं के तहत गृह प्रवेश कराया जा रहा है। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 1,005, अबुआ आवास योजना के 660, प्रधानमंत्री जनमन योजना के 10 तथा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के 02 लाभुक शामिल हैं।

 

उपायुक्त ने कहा कि आवास केवल एक भवन नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार के सुरक्षित भविष्य, सम्मान और बेहतर जीवन का आधार है। राज्य सरकार की मंशा है कि कोई भी जरूरतमंद परिवार पक्के आवास से वंचित न रहे। सरकार की विभिन्न आवास योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभुकों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आवास निर्माण का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो, ताकि लाभुकों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।

 

इस अवसर पर अंचल अधिकारी संतोष उरांव, संबंधित प्रखंड एवं पंचायत के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खाद्य सुरक्षा एवं मिलावट को लेकर सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस नदिया हिन्दू में जागरूकता कार्यक्रम, 150 छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी

एसआईआर-2026 : उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नो मैपिंग एवं डिस्क्रेपेंसी मामलों की सुनवाई से संबंधित अभिलेखों का किया सुपर चेकिंग

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत 108 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण, उपायुक्त ने लाभुकों को सौंपे प्रमाण पत्र

लोहरदगा-चंदवा रोड पर दिन के करीब 11:30 बजे हुआ हादसा, मृतक की पहचान किस्को के होंदगा निवासी सिद्दीक अंसारी के रूप में

लोकतंत्र में मतदान के महत्व से रूबरू हुए विद्यार्थी, जिला स्तरीय क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

प्रथम सिक्किम ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर-2026 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे कौशल मित्तल*

Leave a Comment