स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत दो दिवसीय आयोजन; गेड़ी, मटका दौड़, गुलेल और तीरंदाजी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, देखें विजेताओं की सूची
चतरा | झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा एवं राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर चतरा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दो दिवसीय ‘भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता–2026’ का गुरुवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। उपायुक्त रवि आनंद ने दीप प्रज्वलित कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, चतरा द्वारा 19 एवं 20 नवंबर 2026 तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में गेड़ी दौड़, वॉलीबॉल, सेकोर, गुलेल, मटका दौड़, भारा दौड़, तीरंदाजी, फुटबॉल एवं हॉकी जैसी विभिन्न स्पर्धाएं शामिल हैं।
पहले दिन के विजेता:
- गेड़ी दौड़ (बालक): नीलेश कुमार (प्रथम), सचिन कुमार लेपो (द्वितीय)।
- गेड़ी दौड़ (बालिका): लीलावती कुमारी (प्रथम), लज्झमिय कुमार (द्वितीय), सोनाली लकड़ा (तृतीय)।
- मटका दौड़ (बालक): विकास कुमार (प्रथम), आलोक कुमार (द्वितीय), मंजीत कुमार यादव (तृतीय)।
- मटका दौड़ (बालिका): पिंकी कुमारी (प्रथम), सोनाली लकड़ा (द्वितीय), सपना कुमारी (तृतीय)।
- गुलेल (बालक): चमरा मुंडा (प्रथम), कारू कुमार (द्वितीय)।
- गुलेल (बालिका): पूनम कुमारी (प्रथम), मंजू कुमारी (द्वितीय)।
- तीरंदाजी (बालक): रोहित कछप (प्रथम), जाभ कुमार (द्वितीय), प्रलाद कुमार (तृतीय)।
- तीरंदाजी (बालिका): लीलावती कुमारी (प्रथम), मंजू कुमारी (द्वितीय), पूनम कुमारी (तृतीय)।
क्या है आयोजन का उद्देश्य?
इन खेलों के माध्यम से ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने, पारंपरिक खेलों एवं विरासत को संरक्षित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
कौन-कौन रहे उपस्थित?
उद्घाटन समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, गोपनीय प्रभारी शिशिर पंडित, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष चंद्रेश शर्मा, सचिव राकेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी एवं वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव मो. शाहबान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। दो दिवसीय यह प्रतियोगिता 20 नवंबर तक जारी रहेगी।


















Total Users : 1273921
Total views : 3144744