WhatsApp Group Join Now
अखंड हरी कीर्तन का देवी मंडप में किया गया आयोजन
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंडप में अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया।अखंड हरि कीर्तन का विधिवत शुभारंभ समाजसेवी निरंजन दांगी व पुजारी मुनी बाबा के विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान हरे राम हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्ण हरे हरे सहित कई तर्ज पर अखंड हरी कीर्तन किया जा रहा है। पुजारी श्री पांडेय ने बताया कि सावन माह में अखंड हरी कीर्तन करने से गांव के आसपास का वातावरण शुद्ध हो जाता है, जबकि गांव में सुख समृद्धि व अच्छी फसल की संभावना बनती है। हरी कीर्तन में देवकी दांगी, इंद्रजीत दांगी, डोमन दांगी, प्रयाग महतो, दीना दांगी, कोमल यादव, अशोक दांगी सहित अन्य उपस्थित थे।





















Total Users : 838345
Total views : 2550494