अग्रवाल महिला समिति का सावन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित , लव जिहाद पर जागरूकता फैलाने का लिया निर्णय 

0
193

अग्रवाल महिला समिति का सावन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित , लव जिहाद पर जागरूकता फैलाने का लिया निर्णय
लोहरदगा।
स्थानीय अग्रसेन भवन के प्रांगण में अग्रवाल महिला समिति के द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज में लव जिहाद पर जागरूकता फैलाने का निर्णय लिया गया।  कार्यक्रम का संचालन जाह्नवी कंचन गोयल के द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत महाकाल महादेव शिव शंकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं महाआरती कर किया गया। मौके पर गणेश बंदना समेत अन्य कई आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। इस दौरान समाज की महिलाओं के बीच लव जिहाद के प्रति जागरूकता लायी गयी। समाज मे फैल रहे अराजकता का माहौल से सतर्क रहने की सलाह दी गई। लव जिहाद के प्रति लोगो को जागरूक कर उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी गई।कार्यक्रम में लव जिहाद के प्रति जागरूकता विषयक पर महिलाओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। महिलाओं ने कहा कि आज पूरे देश में लव जिहाद फैल रहा है। जिसपर रोकथाम लगाने की जरूरत है। हमारे समाज की बेटियों युवतियों और महिलाओं को नाम व धर्म बदलकर प्रेम जाल में फंसा रहे हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। आप किसी भी हाल में लव जिहाद के चक्कर मे न फंसे। हमारे सनातन धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य करे। कार्यक्रम में सावन महोत्सव पर आधारित कई खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
निर्णायक मंडल में रीता अग्रवाल, कनक अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, अमृता अग्रवाल, कविता अग्रवाल, रेणु अग्रवाल आदि शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रखी अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, नीति भारतीय, रीमा अग्रवाल, जान्हवी कंचन गोयल, संगीता अग्रवाल, स्मिता अग्रवाल समेत अन्य महिलाओं की भूमिका रही।