निजी तालाब से मछली चोरी, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन
गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कभी मवेशी चोरी तो कभी बैट्री चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हैं। अब अज्ञात चोरों ने निजी तालाब से मछली चोरी कर एक नई वारदात को अंजाम दिया है। मामला गिद्धौर के कोशमागढ़ा स्थित पाही का है, जहां बीते शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने सुभाष दांगी के निजी तालाब से मछलियां चोरी कर लीं। इस घटना में पीड़ित को लगभग 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
पीड़ित सुभाष दांगी ने बताया कि तालाब में मछली पालन किया गया था। शुक्रवार की शाम मछली पकड़ने के लिए कुछ पानी निकाला गया था और देर शाम वे मुख्य चौक स्थित अपने घर लौट आए। शनिवार सुबह जब वे तालाब के पास पहुंचे, तो देखा कि अज्ञात चोर तालाब से मछलियां चोरी कर ले गए हैं। घटना से परेशान पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध गिद्धौर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने पुलिस से गश्ती बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
दिनदहाड़े महा-डकैती: 15 मिनट में बैंक से 6 करोड़ का सोना और कैश ले उड़े 5 हथियारबंद बदमाश!






















Total Users : 931965
Total views : 2681526