10 न्याय पंचायतों के नोडल शिक्षकों और सैकड़ों छात्रों ने लिया हिस्सा; शत-प्रतिशत नामांकन और ‘सब पढ़ें-सब बढ़ें’ का संकल्प
भाँवरकोल (गाजीपुर), त्रिलोकी नाथ राय (संवाददाता) | शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने और प्रत्येक बच्चे को स्कूल की दहलीज तक लाने के उद्देश्य से ब्लॉक संसाधन केन्द्र (BRC) भाँवरकोल पर “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम के माध्यम से अभिभावकों को शिक्षा के महत्व और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
सजी-धजी ई-रिक्शा और प्रेरणादायक नारों से गूँजा इलाका
कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) रवीन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली को विशेष रूप से आकर्षक बनाने के लिए ई-रिक्शा को बैनर, पोस्टर और गुब्बारों से सजाया गया था, जिस पर साउंड सिस्टम के जरिए शिक्षाप्रद संदेश प्रसारित किए जा रहे थे। बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर “सब पढ़ें-सब बढ़ें” और “शिक्षा है अधिकार, नहीं रहे कोई लाचार” जैसे गगनभेदी नारों के साथ ग्रामीणों को जागरूक किया।
10 न्याय पंचायतों का रहा प्रतिनिधित्व
इस रैली में ब्लॉक की 10 न्याय पंचायतों के नोडल शिक्षक संकुल अपने साथियों के साथ झंडे और बैनर लेकर शामिल हुए। बीआरसी प्रांगण से शुरू हुई यह रैली जसदेवपुर मोड़, नकटीकोल, महेशपुर, कठार, निकरोजपुर, बलुवा और तराव होते हुए पुनः बीआरसी पर समाप्त हुई। रास्ते में पड़ने वाले विद्यालयों के शिक्षकों और छात्रों ने रैली का आत्मीय स्वागत किया।
नियमित अध्ययन और नामांकन का संकल्प
BEO रवीन्द्र सिंह ने उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा जब हर बच्चा नियमित रूप से स्कूल जाएगा। रैली के समापन पर सभी शिक्षकों और अभिभावकों को यह संकल्प दिलाया गया कि उनके क्षेत्र में एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम को सफल बनाने में एआरपी अमित राय, नसीम अंसारी, शशिभूषण श्रीवास्तव, तुलसी प्रसाद धुसिया, मु. आलिम हुसैन, अम्बिका राम, संजीव पाण्डेय, पंकज पाण्डेय समेत ब्लॉक के समस्त प्रधानाध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशक शामिल रहे।
इसे भी पढ़ेः- ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल
इसे भी पढ़ेः- स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका
इसे भी पढ़ेः- ऑपरेशन कोतीनीर में बड़ा वार… जंगल में गूंजीं गोलियां, चार माओवादी ढेर
इसे भी पढ़ेः- ए.के. इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा; हाईस्कूल में 100% रहा परिणाम, अफ्शा खातून बनीं टॉपर






















Total Users : 913563
Total views : 2656098