बिजली, स्वास्थ्य और गैस संकट पर उठी आवाज, कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
देवरिया (उत्तर प्रदेश): जिले में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर चर्चा की गई और सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि वर्तमान सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को कभी आधार, कभी नोटबंदी, तो कभी खाद-बीज और अब गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़ा होने को मजबूर किया जा रहा है।
ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक ने सलेमपुर सीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी और एक्स-रे सुविधा के अभाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि गर्मी की शुरुआत होते ही बिजली कटौती बढ़ गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं गैस सिलेंडर की कमी के कारण गरीब परिवारों के घरों में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है।
बरहज ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वैश्विक संकट के समय आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। बैठक में पूर्व जिला महासचिव रामविलास तिवारी, सत्यम पांडेय, सत्यवान पांडेय, डॉ. याहिया अंजुम, सैयद फिरोज अहमद, दयाशंकर यादव, राजकुमार पटवा, मोहन प्रसाद, परमानंद प्रसाद, अखिलेश मिश्र और सुरेंद्र यादव समेत कई कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। बैठक के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि जनसमस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।





















Total Users : 878031
Total views : 2605868