Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

रामनवमी जुलूस हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

On: April 1, 2026 5:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जंगल में छिपे आरोपी को दबोचा, जांच जारी

हजारीबाग (झारखंड): रामनवमी दशमी जुलूस के दौरान हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 29 मार्च को अशोक चौक के पास जुलूस के दौरान युवक प्रिंस कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कटकमदाग थाना क्षेत्र के बलियंत गांव निवासी करण भुइयां के रूप में की गई।

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लगातार लोकेशन बदलते हुए पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था और अंततः पद्मा जंगल में जाकर छिप गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी जांच कर रही है।

घटना के बाद पूरे हजारीबाग में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है और किसी भी तरह की अफवाह या तनाव की स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

4 अप्रैल को चतरा जिले में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, रख-रखाव कार्य के कारण सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रहेगा शटडाउन

करोड़ों की जल योजना फेल! पाइप फटने से खेतों में बह रहा पानी

अधनिर्मित भवन में युवक का सड़ा हुआ शव बरामद, 4 दिन से था लापता

खौफनाक वारदात: पत्नी ने की पति की हत्या, शव बोरे में भरकर फेंका… फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

भक्ति की गूंज से सराबोर हुआ गुदरी बाजार,भव्य महाआरती में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

भीषण सड़क हादसा में हाईकोर्ट ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिसकर्मी की मौत, चौकीदार संघ ने जताया शोक

सिटी गैस पाइपलाइन परियोजना की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए निर्देश—समन्वय के साथ तय समय सीमा में पूरा करें काम

भंडरा: एसआईआर कार्य को लेकर बीडीओ ने बीएलओ के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, लापरवाही बरतने पर दी कड़ी चेतावनी

सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में तीन दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला संपन्न: शिक्षा की गुणवत्ता और ‘पंचपदी’ पद्धति पर रहा जोर

ईदी के 1500 रुपये पर बिखर गया पूरा परिवार, पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत

झारखंड से बड़ी पहल: हजारीबाग-चतरा को मिले ‘बौद्ध अध्ययन का वैश्विक केंद्र’ बनाने की मांग

कांग्रेस की बैठक, जनसमस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना

Leave a Comment