Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

वित्तीय वर्ष 2025-26 में मगध- आम्रपाली ने 36 मिलियन टन कोल उत्पादन कर रचा कीर्तिमान

On: April 2, 2026 12:01 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा) सीसीएल की कामधेनु कोल परियोजना मगध और आम्रपाली ने वित्तीय साल 2025 -26 में भी अपना परचम लहराया है। दोनों परियोजनाओं ने 36 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर सीसीएल को लगभग तीन हजार करोड़ का शुद्ध मुनाफा दिया है। निर्धारित लक्ष्य के तुलना में आम्रपाली परियोजना ने कुछ तकनीकी अड़चनों के कारण लगभग आठ मिलियन टन कोयला कम उत्पादन कर पाया। फिर भी उसने 1300 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाकर एक बार फिर से कोल कंपनियों के बीच लोहा मनवाने में सफल रहे तथा मगध आम्रपाली परियोजना का डंका बजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मगध ने वित्तीय साल 25-26 में लगभग 20 मिलियन यानी दो करोड़ टन उत्पादित किया है।लेखा- जोखा वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल से 31 मार्च तक की है।18.84 मिलियन टन कोयला बेच कर लगभग 1700 करोड़ का मुनाफा हुआ । मगध में 21 एमटी क्यूबिक मीटर ओबी निकाला गया। विदित हो कि वित्तीय वर्ष 2024 -25 में 20 एमटी कोयला उत्पादन मगध में किया गया था, फिलहाल 12 लाख टन कोयले की स्टाक बताई गई है। वहीं दूसरी ओर आम्रपाली परियोजना में वित्तीय वर्ष 2025 -26 में 16.50 एमटी कोयला उत्पादन का रिकार्ड दर्ज हुआ। जिससे लगभग 15 मिट्रिक टन कोयला विभिन्न प्लांटों में बेचकर लगभग 1300 करोड़ का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया है। बताया गया कि आम्रपाली परियोजना को 28 एवं चंद्रगुप्त परियोजना को 3 मिट्रिक टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य था।आम्रपाली के ठेका विवाद में चार माह तक उलझे रहने के कारण लक्ष्य प्रभावित होने से महज 16.50 एमटी हीं उत्पादन हो सका। स्मरण हो वित्तीय वर्ष 2024-25 में आम्रपाली परियोजना ने 24 मिट्रिक टन कोयला उत्पादन का कीर्तिमान रचते हुवे 2200 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया था। बहरहाल वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद प्रस्तुत ब्यौरा में सीसीएल के 36 कोल परियोजनाओं में से मगध और आम्रपाली ने तमाम खर्चों की कटौती कर भी लगभग तीन हजार करोड़ का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया है।

आम्रपाली- चंद्रगुप्त परियोजना के महाप्रबंधक संजीव कुमार एवं मगध परियोजना के महाप्रबंधक चितरंजन कुमार ने तमाम उपलब्धियों का श्रेय कामगारों, स्थानीय रैयतों, जिला प्रशासन, सीसीएल कर्मियों, जन प्रतिनिधियों व तमाम हितधारकों को दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड में कानून-व्यवस्था पर भाजपा का हमला, “हर गली में डर का माहौल, आंकड़े बता रहे अपराध की हकीकत”

द विजन पब्लिक स्कूल का 23वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

होमगार्ड बहाली प्रक्रिया शुरू, पहले दिन कान्हाचट्टी के अभ्यर्थियों ने दिखाया दम

4 अप्रैल को चतरा जिले में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, रख-रखाव कार्य के कारण सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रहेगा शटडाउन

करोड़ों की जल योजना फेल! पाइप फटने से खेतों में बह रहा पानी

अधनिर्मित भवन में युवक का सड़ा हुआ शव बरामद, 4 दिन से था लापता

खौफनाक वारदात: पत्नी ने की पति की हत्या, शव बोरे में भरकर फेंका… फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

भक्ति की गूंज से सराबोर हुआ गुदरी बाजार,भव्य महाआरती में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

भीषण सड़क हादसा में हाईकोर्ट ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिसकर्मी की मौत, चौकीदार संघ ने जताया शोक

सिटी गैस पाइपलाइन परियोजना की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए निर्देश—समन्वय के साथ तय समय सीमा में पूरा करें काम

भंडरा: एसआईआर कार्य को लेकर बीडीओ ने बीएलओ के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, लापरवाही बरतने पर दी कड़ी चेतावनी

सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में तीन दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला संपन्न: शिक्षा की गुणवत्ता और ‘पंचपदी’ पद्धति पर रहा जोर

Leave a Comment