Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह, अंकपत्र वितरण के साथ प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

On: April 1, 2026 6:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर किया गया अभिनंदन

देवरिया। सलेमपुर कस्बा स्थित बीआरसी परिसर में कम्पोजिट विद्यालय सलेमपुर कस्बा के प्रतिभावान छात्रों के लिए अंकपत्र वितरण एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को प्रशस्ति पत्र, अंकपत्र और स्पोर्ट्स ड्रेस प्रदान कर सम्मानित किया गया, वहीं अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रामप्यारे राम ने कहा कि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है और जो छात्र जितनी मेहनत करेगा, वह उतनी ही ऊंचाइयों को हासिल करेगा। उन्होंने छात्रों को निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और अभिभावकों का विश्वास भी विद्यालयों के प्रति मजबूत होता है।

वहीं कांग्रेस नेता डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने इस आयोजन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम अन्य विद्यालयों के लिए भी उदाहरण बनेंगे, जिससे वे भी अपने छात्रों को सम्मानित करने के लिए आगे आएंगे। शैक्षिक महासंघ सलेमपुर के अध्यक्ष ज्योति गुप्त ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों के अथक प्रयास और मार्गदर्शन से ही बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसका परिणाम आज सामने है।

कार्यक्रम के दौरान ज्योति गुप्त, कमलाकांत वर्मा, रणवीर यादव, विनोद कुमार सिंह, माया, सरोज द्विवेदी, मालवीय प्रसाद निर्मल, गोपाल जी यादव, अनिल श्रीवास्तव, विनय यादव, मोहम्मद शाहिद, देवानंद, अभिषेक शहंशाह, राकेश, बदरुद्दीन, निरंकार, राजकुमार, रविन्द्र और पंकज सहित अनेक गणमान्य लोग एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड से बड़ी पहल: हजारीबाग-चतरा को मिले ‘बौद्ध अध्ययन का वैश्विक केंद्र’ बनाने की मांग

कांग्रेस की बैठक, जनसमस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना

रामनवमी जुलूस हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वित्तीय वर्ष 2025-26 में मगध- आम्रपाली ने 36 मिलियन टन कोल उत्पादन कर रचा कीर्तिमान

एसीबी की कार्यशैली पर सवाल, पूर्व उत्पाद सचिव को जमानत पर सियासत तेज

अवैध वसूली के वायरल वीडियो पर एक्शन, चौकीदार से 24 घंटे में मांगा जवाब

भीषण धमाका, कई घर जमींदोज — तीन लोगों के मलबे में दबने की आशंका

रामनवमी झांकी के कलाकारों को मिला सम्मान

हास्य कलाकार व झारखंड आंदोलनकारी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित, विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

महुआ चुनने गई किशोरी पर भालू का हमला, गंभीर रूप से घायल

बालू घाट चयन पर गंभीर आरोप, फर्जी रिपोर्ट का मामला उजागर

Leave a Comment