Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

सघन वाहन जांच अभियान, 60 से अधिक वाहनों से 4.50 लाख रुपये जुर्माना, कोयला ढुलाई करने वाले वाहनों की विशेष जांच, नियमों के पालन की चेतावनी

On: March 10, 2026 8:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया (चतरा)। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर बुधवार देर शाम सिमरिया में प्रशासन की ओर से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान सिमरिया अंचलाधिकारी गौरव कुमार राय, जिला परिवहन पदाधिकारी तथा सिमरिया पुलिस के संयुक्त नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान मुख्य रूप से कोयला ढुलाई करने वाले वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में वाहनों की फिटनेस, प्रेशर हॉर्न का उपयोग, निर्धारित स्पीड लिमिट, ओवरलोडिंग, डबल चक्का उठाकर वाहन चलाना, चाइना लाइट का प्रयोग तथा फ्लाई ऐश की बिना सुरक्षा मानकों के ढुलाई जैसे कई बिंदुओं की बारीकी से जांच की गई। इसके अलावा वाहनों के कागजात और ढुलाई के तरीके की भी पड़ताल की गई। जांच के दौरान कई वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 60 से अधिक वाहनों से कुल 4 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई। अंचलाधिकारी गौरव कुमार राय ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोयला ढुलाई करने वाले कई वाहन नियमों की अनदेखी करते हुए ओवरलोडिंग और अवैध लाइट का इस्तेमाल करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी समय-समय पर इस तरह के सघन जांच अभियान चलाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर परिवहन विभाग के अधिकारी तथा सिमरिया थाना की पुलिस टीम भी मौजूद थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फ्लाइ ऐश ढुलाई को लेकर बैठक, ट्रिप ट्रेलर पर रोक लगाने पर सहमति, आंदोलन के बाद प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन हरकत में आया

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में उपायुक्त ने दिये निर्देश

क्रिटिकल केयर ब्लॉक का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

मोटर एक्सीडेंट क्लेम केसेस को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन

युवती की हत्या कर शव कुएं में फेंका, पैसे हड़पने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बच्चा चोरी की अफवाह पर विक्षिप्त महिला की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; 20 अज्ञात पर मामला दर्ज

भाजपा नगर मंडल की कार्यशाला आयोजित, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर हुआ मंथन

पर्यटन विकास को लेकर उपायुक्त ने किया खैवा बंदारू जलप्रपात का निरीक्षण, पहुंच पथ की मरम्मत और पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने का दिया निर्देश

सीओ द्वारा युवक की पिटाई पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- कानून हाथ में लेना प्रशासनिक मर्यादा के खिलाफ

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, सैकड़ों ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच, दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण

रामनवमी झांकी को लेकर भास्कर स्वालंबन क्लब की बैठक, भुवनेश्वर दांगी बने अखाड़ा समिति के अध्यक्ष

बीडीओ के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन, पुतला दहन

Leave a Comment