Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पति ने दूसरी शादी की… और खुद ही पहली पत्नी को भेज दी तस्वीरें! आखिर क्यों?

On: March 4, 2026 2:13 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एक शख्स… तीन बच्चों का पिता… घर में पत्नी और मासूम बच्चे… लेकिन अचानक एक दिन… पत्नी के मोबाइल पर कुछ तस्वीरें आती हैं… तस्वीरें उसके पति की शादी की… जी हां, शादी की! वो भी किसी और महिला के साथ…

बांका (बिहार)। जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पहली पत्नी और तीन बच्चों के रहते एक व्यक्ति ने दूसरी शादी कर ली। मामला फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के पहड़ा गांव का है। जानकारी के अनुसार, चंदन सिंह (पेशा–राजमिस्त्री), जिन्होंने करीब 10 वर्ष पूर्व संग्रामपुर थाना क्षेत्र (मुंगेर) के दुर्गापुर निवासी कंचन देवी से विवाह किया था, पर दूसरी शादी करने का आरोप है। इस दंपति के तीन बच्चे हैं—8 वर्षीय बेटी सिनाक्षी, 5 वर्षीय बेटा रुद्ध कुमार और ढाई साल की बेटी सोनाली कुमारी।

आरोप है कि चंदन सिंह ने चांदन प्रखंड के चांदवारी गांव निवासी नीतू कुमारी से 28 तारीख को लाहावन मंदिर में दूसरी शादी कर ली। बताया जा रहा है कि उसने अपनी दूसरी शादी की तस्वीरें खुद पहली पत्नी के मोबाइल पर भेजीं, जिसके बाद मामला उजागर हुआ। तस्वीरें मिलने के बाद कंचन देवी मायके पहुंचीं और जानकारी मिली कि चंदन सिंह अपनी दूसरी पत्नी के साथ अमरपुर थाना क्षेत्र के कामदेवपुर गांव में अपनी मौसी के घर ठहरे हुए हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही अमरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले आई। पहली पत्नी ने पति पर धोखाधड़ी और दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना कानूनन अपराध है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कांग्रेस एवं विपक्षियों द्वारा महिला शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित नहीं होने देना दुर्भाग्यपूर्ण-  शकुंतला उरांव नगर परिषद अध्यक्ष गुमला

बदले की खौफनाक दास्तान: बहन की मौत का शक, साले ने जीजा को किया अगवा, जंगल में ले जाकर कर दी हत्या!

जल जीवन मिशन में कमीशनखोरी का आरोप: पानी के लिए सिर पर घड़ा लेकर सड़क पर उतरेगी BJP, 6 मई से बड़ा आंदोलन!

न्याय की जीत: 9 साल पुराने जघन्य मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 7वें आरोपी को 20 साल की सख्त सजा!

पत्रकार पर हमला… 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो होगा बड़ा कदम!

भक्ति में डूबा पुंडरा गांव, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन

महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता की मुहिम तेज

सरकारी चापानल पर ताला, ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ा

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.5 किलो अफीम के साथ युवक दबोचा

पशु मेला 2026-27 की डाक संपन्न, दामोदर गोप को मिली जिम्मेदारी

पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर नन्हे छात्र, स्कूल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, कमरे खाली फिर भी बाहर क्लास, खेल-कंप्यूटर सामग्री लौटाने का आरोप—जांच के आदेश

हेमन्त कैबिनेट के बड़े फैसले: रांची को 2 नए फ्लाईओवर की सौगात, Google के साथ करार और JTET 2026 नियमावली पास!

Leave a Comment