Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गोरक्षणी में आयोजित योग शिविर में सांसद ने किया योगाभ्यास, कहा करें योग रहे निरोग, सुबह की हवा है लाखों की दवा

On: June 21, 2023 8:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
मयूरहंड(चतरा): अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को सांसद डॉ. सुनिल कुमार सिंह मयूरहंड प्रखंड के गौरक्षणी धाम में आयोजित योग शिविर में पहुंचे। सांसद समर्थकों के साथ शिविर में योगाचार्य स्वामी प्रसानन जी के देखरेख में योगाभ्यास किया। इस अवसर पर सांसद डॉ. सिंह ने कहा की योग जीवन में निरंतरता बना कर प्रत्येक व्यक्ति बेहतर स्वास्थ्य का लाभ प्राप्त कर सकता है। स्कूलों में पढ़ाई लिखाई के साथ योग की शिक्षा पर भी ध्यान देने की जरूरत है। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल के बाद योग पर पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित हुआ है। योग के त्वरित लाभ से पूरी दुनिया ने इसे अपनाना शुरू कर दिया है। वास्तव में योग के लिए धन की नहीं बल्कि थोडे समय निकालने की जरूरत है। इसके बाद योग से लाभान्वित होने वाला प्रत्येक व्यक्ति दूसरों को भी प्रेरणा देने लगता है। श्री सिंह ने कहा कि प्राचीन समय से योग का महत्व कम नहीं हुआ है, सुबह की विशुद्ध हवा शरीर के लिए काफी लाभदायक है। प्रातः का सुखद वातावरण में घूमना फिरना लाखों की दवा के बराबर है। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बिक्रम कुमार सिंह, पूर्व जिप सदस्य राजेश कुमार सिंह, समाज सेवी संजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि पिंटू सिंह, अभिषेक केशरी, निर्भय ठाकुर, रसिक शिरोमणि, पप्पू सिंह के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

मानदेय वृद्धि समेत मांगों को लेकर आवास कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, 17 से 20 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल, मांगें पूरी नहीं होने पर 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल

Leave a Comment