Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

बलबल को पर्यटन ग्रेड ‘ए’ में शामिल करने की मांग, सांसद कालीचरण सिंह से कार्यकर्ताओं ने जताया आभार

On: February 21, 2026 12:09 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। सांसद कालीचरण सिंह ने गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बलबल क्षेत्र को पर्यटन ग्रेड ‘ए’ में शामिल करने तथा बलबल में महोत्सव आयोजन की मांग राज्य के वाणिज्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर से की है। बताया गया कि इटखोरी में आयोजित तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंत्री राधा कृष्ण किशोर से सांसद ने इस संबंध में चर्चा की। उनका कहना है कि बलबल क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें विकसित कर स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सकता है। इस पहल को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यदि बलबल को पर्यटन ग्रेड ‘ए’ का दर्जा मिलता है और वहां महोत्सव आयोजित होता है, तो क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। आभार व्यक्त करने वालों में मुखिया जगदीश यादव, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि बालेश्वर यादव, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुशवाहा, विकास यादव, शंभू राणा, शंभू प्रजापति, सुरेंद्र राम, सिकंदर रवानी, दिनेश दास समेत अन्य लोग शामिल हैं। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि सरकार इस मांग पर सकारात्मक पहल करेगी, जिससे गिद्धौर प्रखंड के पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को नई पहचान मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

1051 कलश के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ प्रारंभ, भक्तिमय हुआ क्षेत्र

जीपीएल सीजन-3 की नीलामी संपन्न, अमित कुमार गुप्ता सबसे महंगे खिलाड़ी

मनरेगा योजनाओं में अनियमितता का आरोप, जेसीबी उपयोग पर उठे सवाल

आयुष केंद्र पर लापरवाही का आरोप, औचक निरीक्षण में लटका मिला ताला

महोत्सव में संगोष्ठीः विद्यार्थियों ने जाना क्षेत्र की ऐतिहासिक-पुरातात्विक विरासत

शंख-डमरू वादन, गंगा आरती और ड्रोन शो से सजा इटखोरी महोत्सव; बक्सा डैम में एडवेंचर स्पोर्ट्स का रोमांच

वार्ड संख्या 19 में कुमार अभिषेक का दबदबा: ‘जय श्री राम’ के नारों से गूँजी जनसभा, ‘बेबी वॉकर’ के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब

शहरी क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम “हैलो वोटर्स” का हुआ आयोजन

मतदान की प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित हो, इसका ध्यान रखें पदाधिकारी : डॉ ताराचंद

चेकडैम व नहर मरम्मत कार्य में अनियमितता का आरोप, छात्र संघ ने की जांच की मांग

दीदी बाड़ी योजना में घूसखोरी का खेल: 6 हजार लेते रोजगार सेवक रंगे हाथ गिरफ्तार

तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment