Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नाबालिग शूटर से दुष्कर्म का आरोप: राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग कोच पर POCSO के तहत FIR

On: January 9, 2026 2:52 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

खेल जगत को झकझोर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। फरीदाबाद में एक राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग कोच पर नाबालिग खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पीड़िता खिलाड़ी के अनुसार, वह वर्ष 2017 से शूटिंग का प्रशिक्षण ले रही है और अगस्त 2025 से भारतीय शूटिंग टीम से जुड़े एक कोच से ट्रेनिंग ले रही थी। आरोप है कि कोच उसे अलग-अलग शहरों—मोहाली, पटियाला, देहरादून और दिल्ली—में शूटिंग ट्रेनिंग के लिए बुलाता था।

16 दिसंबर को दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में उसका नेशनल मैच था। दोपहर करीब 12 बजे मैच समाप्त होने के बाद जब वह घर जाने लगी, तो कोच ने “मैच डिस्कस करने” के बहाने उसे रोक लिया।


होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म—पीड़िता का आरोप

पीड़िता के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे कोच ने व्हाट्सएप कॉल कर उसे सूरजकुंड स्थित एक होटल की लॉबी में बुलाया। वहां से कोच उसे तीसरी मंजिल के एक कमरे में ले गया। आरोप है कि बातचीत के दौरान जब किशोरी ने घर जाने की बात कही, तो कोच ने “बैक क्रैक” करने का बहाना बनाया। मना करने पर कोच ने जबरन उसे बिस्तर पर गिराकर दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी कोच ने उसका करियर बर्बाद करने की धमकी भी दी।


सदमे में रही किशोरी, फिर जुटाई हिम्मत

घटना के बाद किशोरी कई दिनों तक डर और सदमे में रही। 6 जनवरी को उसने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता की मां ने फरीदाबाद के महिला थाना एनआईटी में शिकायत दर्ज कराई।


कानूनी कार्रवाई और जांच

पुलिस ने मामले में POCSO एक्ट की धारा 6 और BNS की धारा 351(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस संबंध में महिला थाना एनआईटी की SHO माया कुमारी ने कहा—

“यह एक अत्यंत संवेदनशील मामला है। अभी जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, इसलिए फिलहाल इससे अधिक कुछ कहना उचित नहीं होगा।”


News Scale Live का स्टैंड

यह खबर पीड़िता की पहचान गोपनीय रखते हुए, उपलब्ध पुलिस जानकारी और शिकायत के आधार पर प्रकाशित की जा रही है। आरोप सिद्ध होने तक आरोपी को दोषी नहीं माना जा सकता।


📌 अपडेट्स के लिए बने रहें — News Scale Live
सच • संवेदनशीलता • जिम्मेदारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment