न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा): गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बारियातू पंचायत के महुआटांड़ गांव में सोमवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा के तत्वधान में गोवर्धन योजना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें पंचायत के मुखिया डेगन गंझू एटीएम शीला कुमारी व नाबार्ड के जिला कोऑर्डिनेटर प्रवेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। जागरूकता अभियान में गोबर से होने वाले विभिन्न प्रकार के फायदे के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। एटीएम ने बताया कि केंद्र सरकार कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गोबर का उपयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा गांव में रसायन खाद का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके वजह से गोबर के खाद की उपयोगिता कम हो गई है। सरकार किसानों से गोबर खरीदकर उसे खाद बायोगैस और बायो सीएनजी में परिवर्तन करेगी। इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। साथ ही बताया गया कि भारत में पशुओं का जनसंख्या तकरीबन 300 मिलियन है। जिससे तीन लाख टन गोबर प्राप्त होता है, इस योजना से मवेशियों के गोबर व कृषि से निकलने वाले कचरे को जैविक खेती को बढ़ावा देने में मदद करेगी। मौके पर भोला ठाकुर, भोला यादव, अशोक कुमार गुप्ता, दिलीप दास, बालेश्वर ठाकुर, लखन ठाकुर, मोहन भुइयां, शंभू भुइयां, पर्वती देवी, बिकनी देवी, रेनू देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे।
आत्मा के तत्वधान में चलाया गया गोवर्धन योजना को लेकर जागरूक

By newsscale
On: May 22, 2023 11:41 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now





















Total Users : 838450
Total views : 2550655