चतरा। जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में झोल छाप डॉक्टर ने ली एक ओर मरीज की जान। तीन दिनों के अंदर झोल छाप डॉक्टर के गलत इलाज से तीन की जान जा चुकी है। ताजा मामला हंटरगंज थाना क्षेत्र के सलवार गांव के धर्मेंद्र यादव की 20 वर्षीय पत्नी मंजू देवी की मौत की है। बताया जाता है कि ऑपरेशन के बाद गर्भवती महिला ने नवजात बच्चा को जन्म दिया था। जन्म के बाद महिला की हालत बिगड़ती गई। जिसके बाद आनन फानन में झोल छाप डॉक्टर पटना ले गया। जहां उनकी मौत हो गई। बाद में सोमवार की रात 10 बजे हंटरगंज लाकर छोड़ दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। बताया जाता है कि झोला छाप डॉक्टर क्लिनिक छोड़ कर फरार हो गया है। वह बिहार का रहने वाला है। इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---Advertisement---
और पढ़ें

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.




















Total Users : 839011
Total views : 2551504