Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धूमधाम से मनाया गया श्री हरिबाबा माँ काली मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव…

On: April 25, 2023 5:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

लोहरदगा। शहरी क्षेत्र के हटिया गार्डन स्थित श्री हरिबाबा माँ काली मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव के मौके पर मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया था। मंदिर में सुबह में पूजन, हवन और शाम में महाआरती की गई। सबसे पहले गणेश गौरी पूजन, गरुड़ पूजन, चतुषयोगिनी पूजन, सप्तघृत मातृका, सर्वतोभद्रमण्डल के साथ महाकाली की पूजा अर्चना की गई। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। समस्त पूजन कार्य रामसेवक पाठक के सान्निध्य में यजमान देवेंद्र पाठक, अंजली देवी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सामूहिक पूजा में शामिल होकर विशेष पूजा-पाठ की और माता काली का आशीर्वाद लिया। काली मंदिर में लोगों की अटूट श्रद्धा रहने के कारण लोहरदगा के विभिन्न प्रखंडों के अलावे दूरस्थ गांवों के भक्तों का जमावड़ा मंदिर में होता है। मौके पर आनन्द पाठक ने बताया कि तीन साल पहले इस मंदिर का जीर्णोद्धार करते हुए मंदिर का कायाकल्प किया गया था। इसके बाद मंदिर को भव्य रूप दिया गया था। मंदिर के वार्षिक उत्सव पर सुबह शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान दोपहर बाद तक चलता रहा तथा देर शाम तक यहां श्रद्धालु लोगों का तांता लगा रहा। मंगलवार को आयोजित इस मंदिर के वार्षिक समारोह में बड़ी संख्या में महिला तथा पुरुषों ने हिस्सा लिया। मौके पर अवधेश पाठक, गिरिजानंदन सिंह, जितेंद्र पाठक, शिवम, अदिति समेत अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

मानदेय वृद्धि समेत मांगों को लेकर आवास कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, 17 से 20 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल, मांगें पूरी नहीं होने पर 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल

Leave a Comment