
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत सिंदुआरी गांव के लाबानी तालाब के समीप जेसीबी मशीन से मत्स्य पालन को लेकर गढ़ा खोदा जा रहा था। यह कार्य राजपुर थाना क्षेत्र के बाकचुम्मा गांव निवासी अभय दांगी द्वारा कराया जा रहा था। जिसकी जानकारी मिलते ही सिंदुआरी गांव के ग्रामीण लाबानी तालाब पहुंच कर कार्य का विरोध किया और वन क्षेत्र में कार्य को देख इसकी सूचना वन विभाग को दिया। सूचना मिलते ही वन समिति अध्यक्ष रिशु उपाध्याय ने कार्य को बंद करा दिया। वहीं ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए अभय दांगी को खदेड़ कर भगा दिया। ग्रामीणों ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अभय दांगी बीते वर्ष मत्स्य विभाग से लाबानी तालाब का टेंडर ले रखा है। जिसका जोरदार विरोध करते हुए ग्रामीणों ने कहा की गांव के डेढ़ दर्जन लोग मत्स्य विभाग से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं और लाबानी तालाब गांव का सार्वजनिक तालाब है। जिसका उपयोग ग्रामीण खेती-बारी के साथ मछली पालन पालन के लिए करते हैं। परंतु मत्स्य विभाग के द्वारा गुप चुप तरीके से अभय दांगी को तालाब का टेंडर देने का ग्रामीण विरोध करते हैं। विरोध करने वालों में संजय कुमारी तिवारी, मनोज कुमार दांगी, योगेश दांगी, राजू भुइंया, शिवन भुइंया, कविया देवी, मुनिया देवी आदि शामिल थे।