मुखिया बीरेंद्र महली राष्ट्रीय पंचायत सम्मान समारोह में भाग लेने दिल्ली रवाना 

0
108
शकील अहमद, कैरो/ लोहरदगा: 11 दिसंबर को न्यू दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत सम्मान समारोह में भाग लेने कैरो प्रखंड के मुख्यालय पंचायत के मुखिया बीरेंद्र महली एवं पंचायत सहायक सोमवार को न्यू दिल्ली के लिए रवाना हुए। विदित हो कि 8 अक्टुबर 2024 को महिला हितैषी पंचायत चयन को लेकर केंद्रीय टीम के पंचायती राज्य पदाधिकारी संचिका पांडे, त्रिलोक कुमार,गोल्डी राणा एवं सूरज कुमार के द्वारा महिला हितैषी पंचायत निर्माण के लिए मानक आधारों का निरक्षण किया गया था।महिलाओं के लिए स्वास्थ्य ,शिक्षा,रोजगार आदि।जिसके आधार पर कैरो पंचायत का चयन किया गया हैं।मुखिया बीरेंद्र महली ने जानकारी दिया कि आने वाले दिनों में महिलाओं के  विकास के लिए पंचायत में कई योजना का संचालन किया जाएगा एवं शोषण मुक्त सामाज बनेगा। एस पी आर सी आदित्या रंजन ,कैरो मुखिया बीरेंद्र महली सहित झारखंड के विभन्न पंचायत से मुखिया नरेश पासवान,बिनको उरांव,सरिता देवी ,भुनेश्वर बेदिया एवं बसंत कुमार मेहता सामिल हैं।