रोहित रंजन, रमना ( गढ़वा ). रमना प्रखंड के मूर्ति टोला निवासी कलिंदर प्रजापति , उम्र -55 वर्ष का निधन रांची रिम्स अस्पताल में हो गया। बताया गया कि दिनांक- 30-10-2024,रविवार के दिन कलिंदर प्रजापति करीब 6 बजे शाम में रमना बाजार से मूर्ति टोला अपनी घर की ओर जा रहे थे।इसी बीच ग्राम- टंडवा निवासी राम बदन साह के पुत्र ने उन्हें अपने मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर पीछे से धक्का मार दिया था। जिसका गाड़ी संख्या-JH 14 K 9824 हैं ।स्थानीय लोगों ने कलिंदर प्रजापति को सरकारी अस्पताल करचा में भर्ती कराया। वहां से उन्हें अस्पताल द्वारा गढ़वा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। गढ़वा अस्पताल वालों ने उन्हें डाल्टेनगंज रेफर कर दिया। डाल्टेनगंज में उनका थोड़ा बहुत इलाज करते हुए रांची रेफर कर दिया गया।
सड़क हादसा में घायल किसान की रिम्स में मौत
By Anita Kumari
On: November 5, 2024 8:26 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



























Total Users : 911578
Total views : 2653346