Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बदमाशों ने बंधक बनाकर लाखें के जेवर और रुपए लूटे, घर में चल रही थी शादी की तैयारी

On: April 19, 2024 6:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। सदर थाना क्षेत्र के सिरम गांव में बदमाशों द्वारा शादी की तैयारी चल रहे घर में लोगों को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। लूटपाट के दौरान घर के लोगों के साथ मारपीट भी की गई। वहीं अपराधियों ने घर में रखे लाखों के जेवर और नकदी लूट कर फरार हो गए। जिस घर में लूटपाट की गई, उस घर में बेटे की शादी होने वाली है और 25 अप्रैल को बारात निकलने वाली है और 20 अप्रैल को तिलक होने वाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेंद्र यादव मेहमानों के साथ बैठ कर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान करीब 9 की संख्या में बदमाश पहुंचे और मारपीट करने लगे। इसके बाद सभी लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट की। बताया जा रहा है कि एक लाख रुपए और जेवर लूटकर भाग निकले। बदमाशों के मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत भी फैलाया दिया है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना सदर थाने को दी, तो सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घरवालों के अनुसार जिन नौ लोगों ने घटना को अंजाम दिया है, उसमें भाजपा नेता दुलारचंद साव के बेटे लालू साव के साथ मनोज साव, तालेश्वर यादव, थनू भुईयां व राजकुमार साव आदि शामिल हैं। अपराधियों ने सबसे पहले घर में घुसकर लूट की। परिजनों ने विरोध किया तो विवेक यादव और महेंद्र यादव को तलवार से हमला कर घायल कर दिया। घायलों के अनुसार हमलावर अपराधी गांव में हुए बालेश्वर साव हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment