Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

75वें गणतंत्र दिवस के पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ मुख्य समारोह, श्रम मंत्री ने किया झंडोत्तोलन, कहा 19, 20 एवं 21 फरवरी को भद्रकाली महोत्सव का होगा भव्य आयोजन

On: January 27, 2024 11:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। 75वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने स्टेडियम पहुंच कार्यक्रम में भाग लिया। जीप पर सवार होकर मंत्री, उपायुक्त अबु इमरान एवं पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने परेड का निरीक्षण किया। इसके पश्चात मंत्री द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। मंत्री समेत स्टेडियम में उपस्थित पदाधिकारियों, स्कूली बच्चों एवं आमजनों द्वारा राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। उसके बाद एक के बाद एक प्लाटून द्वारा परेड एवं मुख्यतः स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, झारखण्ड शिक्षा परियोजना, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, नगर पर्षद, जिला समाज कल्याण, जिला आपूर्ति, जिला कल्याण एवं जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं समेत कई अन्य थिम पर आधारित झांकी की प्रस्तुति की गई। वहीं मंत्री ने मंच से संबोधित करते हुए सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। साथ हीं शहीद के परिजनों, समेत अन्य का भी अभिवादन किया। आगे कहा कि जंगल-झाड़, पहाड, नदी, नाला की बहुलता के कारण ही इसका नाम झारखण्ड पड़ा है। श्री भोकता ने कहा कि आज का समय हम सभी चतरा तथा झारखण्ड वासियों के लिए विशेषरूप से महत्वपूर्ण है। अभी कुछ दिन पूर्व ही आपकी सरकार ने सफलता पूर्वक अपने कार्यकाल का 4 वर्ष पूरा किया है। इन 4 वर्षों में राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य में विकास को एक नई गति दी है एवं कई नयी योजनाओं को प्रारंभ किया गया है। जिले में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अन्तर्गत प्राप्त एक लाख उनतीस हजार आठ सौ सताईस अबुआ आवास के आवेदनों को अबुआ आवास के पोर्टल में आनलाईन इन्ट्री की गई है। प्रखण्ड स्तरीय कमिटी के द्वारा जांचोपरांत 92 हजार 8 सौ 46 आवेदक योग्य पाए गए है।

साथ ही कहा की 19, 20 एवं 21 फरवरी को भद्रकाली महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, जिला प्रशासन के सभी वरीय अधिकारी, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, कर्मी, स्कूली बच्चे, आम नागरिक समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment