Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

हजारीबाग सदर विधायक ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कहा समाज के ज़रूरतमंद वर्गों के असली ठाकुर थे कर्पूरी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

हज़ारीबाग

हजारीबाग के नूरा में कर्पूरी चौक पहुंचकर बुधवार को हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के 100वें जयंती समारोह के सुअवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भारतीय नाई समाज द्वारा आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुए हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की कर्पूरी ठाकुर समाज के वंचित और ज़रूरतमंद वर्गों के लोगों के लिए असली ठाकुर थे। उनका संपूर्ण जीवन समाज के लिए समर्पित रहा। ऐसे महान विभूति को किसी जाति धर्म के बंधेज में बांधना कतई उचित नहीं है, ऐसे महापुरुषों जाति- धर्म से उपर पूरे राष्ट्र के लिए आदर्श हैं और इन्हें उसी भाव से हम सभी को सम्मान देने की जरूरत है। केंद्र सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का जो निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य पहल है। नूरा स्थित कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा स्थल के विकास और यहां सामूदायिक भवन निर्माण को लेकर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की हम सभी प्रयास करें तो संभवतः प्रशासनिक अनुमिति मिल जाय। अगर यहां भवन निर्माण की अनुमति मिलती है तो हम अपने विधायक निधि की राशि से भव्य सामुदायिक भवन का निर्माण कराएंगे ताकि समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए यह भवन कारगर हो सके ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामपुर के लाल आचार्य प्रेम शंकर पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का गौरव

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

Leave a Comment