घाघरा भाजपा कार्यालय के समक्ष भाजपायों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का मनाया जयंती
झारखण्ड /गुमला -घाघरा भाजपा कार्यालय के समक्ष भाजपाइयों ने अटल बिहारी वाजपेई का जयंती सोमवार को मनाया गया। जहां भाजपाइयों ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पार्चन किया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर पाठक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके बताए गए मार्गों का अनुसरण कर हमें आगे बढ़ने की जरूरत है।मौके पर भाजयुमो अध्य्क्ष आशीष कुमार सोनी,एसटी मोर्चा अध्य्क्ष हरिलाल भगत,तेम्बू उराव,बिपिन बिहारी सिंह,शुशील गोस्वामी,सलावन्ति देवी सहित कई भाजपाई उपस्थित थे।