झारखण्ड/गुमला- भारतीय जनता पार्टी मंडल चैनपुर ने श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी का जन्म दिवस भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोहर बड़ाईक की अध्यक्षता में स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुवात वंदे मातरम् के साथ की गई तत्पश्चात बाजपेई जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर क्रमश सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अध्यक्ष मनोहर बड़ाईक ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अपने संबोधन में कहा कि 1977 के आम चुनाव में, भारतीय जनसंघ सहित कुछ पार्टियों के गठबंधन ने जनता पार्टी का गठन किया और आम चुनाव भी जीता। तब वाजपेई विदेश मंत्री थे,विदेश मंत्री के रूप में वाजपेई भारत के पहले व्यक्ति भी रहे हैं जिन्होंने 1977 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में भाषण दिया था और इस भाषण को लोगों ने काफी सराहा भी था। आगे उन्होंने बतलाया कि वाजपेई जी का भारत के प्रति निस्वार्थ समर्पण और पचास से अधिक वर्षों तक देश और समाज की सेवा करने के लिए भारत का दूसरा सर्वोच्च्य नागरिक सम्मान पद्म भूषण से अलंकृत किया गया और 1994 में उन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ “सांसद” भी चुना गया। अपने नाम के समान ही अटल जी एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नेता,प्रखर राजनीतिज्ञ,निस्वार्थ सामाजिक कार्यकर्ता, वक्त्ता,कवि, साहित्यकार, पत्रकार और बहुआयामी व्यक्तित्व के मालिक थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री अमित किशोर पाण्डेय, युवा मोर्चा महामंत्री, विक्की साहू, दीपक रजक, सूरज कुमार,वसंत रौतिता, रुक्मणि देवी, इला देवी,संगीता देवी,अनिता देवी,असरिता देवी,ममता देवी,सविता देवी,शकुंतला देवी,अनुराधा देवी,मंजू देवी,सहित कई महिला मोर्चा और भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।