Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने सिमरिया प्रखंड में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का किया औचक निरीक्षण, असहाय व निर्धन लोगो के बीच किया कम्बल का वितरण

On: November 23, 2023 9:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उपायुक्त ने सिमरिया प्रखंड में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का किया औचक निरीक्षण, असहाय व निर्धन लोगो के बीच किया कम्बल का वितरण

चतरा/सिमरिया। गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान सिमरिया व लावालौंग प्रखंड क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। सिमरिया प्रखंड के बगरा पंचायत अंतर्ग हफुआ के बूथ संख्या 54, बूथ 55, 58 व 61 का निरीक्षणकर फार्म 6, 7 एवं 8 प्राप्त करने से संबंधित जानकारी उपस्थित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सिमरिया, बीएलओ, सुपरवाईजर से लिया। उन्होने कहा किसी भी परिस्थिति में बिरहोर परिवारों का मतदाता सूची में नाम न छुटे, मतदाता सूची में टर्न आउट एवं नए मतदाताओं को जोड़ने हेतु कई महत्वपूर्ण दिश निर्देश दिए। वहीं बूथ संख्या 54 के मतदाताओं के घर घर जाकर मतदाता सूची में नाम शामिल करने एवं लोगो को प्रेरित करने की अपील की। वहीं डोर टू डोर घुमने के क्रम में तेज नारायण साव ने जानकारी दिया कि इस बार के मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत हमारे घर से नए योग्य दो मतदाताओं को बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में शामिल किया गया है। इस दौरान बढ़ते ठंड को देखते हुए उपायुक्त ने बूथ संख्या 54 के समीप निवास करने वाले असहाय व निर्धन परिवारों के बीच कम्बल वितरण भी किया। इसके अलावे आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तैयारियों की जानकारी ली।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

मानदेय वृद्धि समेत मांगों को लेकर आवास कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, 17 से 20 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल, मांगें पूरी नहीं होने पर 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल

Leave a Comment