Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गुमला एसपी हरविंदर सिंह द्वारा बसिया अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना एवं पुलिस पिकेटों का औचक निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए गए *

On: November 7, 2023 6:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला – सोमवार को गुमला एसपी हरविंदर सिंह द्वारा बसिया अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों एवं पुलिस पिकेट, रेलवे स्टेशन एवं सड़क निर्माण कार्य स्थल ‌‌एवं एक एकलव्य विद्यालय निर्माण कार्य स्थल का सोमवार को तूफानी दौरा करते हुए औचक निरीक्षण किया गया इस मौके एएसपी अभियान मनीष कुमार एवं बसिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित थाना प्रभारियों की भी उपस्थिति थी सबसे पहले एसपी हरविंदर सिंह द्वारा बसिया अनुमंडल क्षेत्र के कुरकुरा थाना क्षेत्र में नवनिर्मित रेलवे स्टेशन एवं नवनिर्मित गुर्जनडीह रेलवे ब्रिज एवं कामडारा थाना क्षेत्र के अरहरा में एक लव्य विधालय का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशानिर्देश दिए वहीं बानपुर पुलिस पिकेट,रेडवा पुलिस पिकेट गुडमा पुलिस पिकेट में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिकोण से अवगत हो क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों एवं उग्रवादी गतिविधियों की भौगोलिक स्थिति को लेकर जानकारी हासिल कर पुलिस पिकेटों के प्रभारी सुरक्षा पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को और पैनी नजर रखने का दिशानिर्देश जारी किए वहीं बसिया से सिसई तक सड़क निर्माण कार्य में लगी कंट्रक्शन कंपनी की साइट स्थल‌ कुम्हारी पहुंचे एवं वहां सड़क निर्माण कार्य ‌स्थल में लगे वाहनों को सुरक्षा मुहैया की जानकारी ली इसके बानागुटू में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी ली । यहां बताते चलें कि गुमला एसपी हरविंदर सिंह का सोमवार को बसिया अनुमंडल क्षेत्र में देर शाम वक्त तक विभिन्न थानों एवं पुलिस पिकेटों का औचक निरीक्षण काफी माने रखता है एक तो लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लगातार पुलिस अधीक्षक जिले के थानों का निरीक्षण किया जा रहा है वहीं इसके साथ ही बसिया अनुमंडल क्षेत्र जो कभी उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का गढ़ माना जाता था और इस इलाके में संगठन के सुप्रीमो दिनेश गोप की तूती बोलती थी लेकिन अब सुप्रीमो दिनेश गोप जेल के अंदर है और संगठन के बैकफुट पर जाने से लोगों ने चैन की सांस ली है इसके साथ ही खूंटी एवं सिमडेगा जिला का सीमांत क्षेत्र के कारण बसिया अनुमंडल क्षेत्र के थानों क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं एवं उग्रवादी गतिविधियों को लेकर भी एसपी हरविंदर सिंह द्वारा देर शाम तक विभिन्न थानों एवं पुलिस पिकेटों का औचक निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

लापता बच्ची नेहा कुमारी टोप्पो का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस ने सूचना देने पर ₹21,000 इनाम की घोषणा, इश्तेहार जारी

आदिवासी समन्वय समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन* 

नवाडीपाड़ा स्कूल में कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम का हुआ भव्य आयोजन

नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी  अनिल उराँव के चुनावी कार्यालय का हुआ उदघाटन

एनएच-33 यानी राॅंची-टाटा मार्ग सड़क किनारे खड़े एक खाली ट्रक में अचानक लगी भीषण आग

जेएमएस स्कूल द्वारा तीन दिवसीय शैक्षिक यात्रा का हुआ आयोजन

वार्ड 11 व 01 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी संतोष उरांव के पक्ष में बैठक आयोजित

दो नाबालिगों की संदिग्ध आत्महत्या से सनसनी, प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक दबाव बना मौत की वजह?

मनरेगा लोकपालों को नहीं मिला सेवा विस्तार, 15 जिलों में शिकायत निवारण व्यवस्था पर मंडराया संकट

नगर परिषद निर्वाचन 2026: 23 को मतदान, 27 को मतगणना, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त ने साझा की तैयारियों की पूरी तस्वीर

राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा, उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक, सुरक्षा से लेकर ड्रोन शो तक पर दिए गए निर्देश

शेरू सिंह के निधन पर विधायक ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना, कहा होनहार युवक का जाना हृदयविदारक

Leave a Comment