परीक्षा परिणाम अपलोड करने, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और दस्तावेज़ पूर्ण कराने पर जोर
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के बीआरसी में शिक्षकों की गुरु गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें बीईओ कैलाश पति पातर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बीईओ ने शिक्षकों से विद्यालय संचालन एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम को समय पर तैयार कर अपलोड करने का निर्देश दिया, साथ ही नए सत्र 2026-27 में विद्यालयों के बेहतर संचालन को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। इसके अलावा छात्रों के आवश्यक दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं बैंक खाता खुलवाने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ छात्रों तक आसानी से पहुंच सके। बीईओ ने विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन को गुणवत्तापूर्ण ढंग से देने और प्रतिदिन इसकी जानकारी एसएमएस के माध्यम से भेजने का भी निर्देश दिया। गुरु गोष्ठी में उपस्थित शिक्षकों ने भी अपने सुझाव साझा किए और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में सहयोग का भरोसा जताया।






















Total Users : 853293
Total views : 2571258