Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

समाज कल्याण की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

On: March 19, 2026 12:34 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आंगनबाड़ी व पोषण योजनाओं पर फोकस, लक्ष्य पूरा करने के सख्त निर्देश

चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, सावित्री बाई फुले योजना, आंगनबाड़ी सेवाएं एवं पोषण कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को इस माह के भीतर लक्ष्य प्राप्त करने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही सावित्री बाई फुले योजना के तहत 18-19 वर्ष आयु वर्ग की पात्र युवतियों के लंबित आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत करने तथा ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने लगातार असंतोषजनक कार्य करने वाली आंगनबाड़ी सेविकाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा। निर्देश दिया गया कि तीन बार चेतावनी के बाद चयनमुक्त करने की प्रक्रिया अपनाई जाए। बैठक में ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए इसे जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं पीएमएमभीवाई योजना के लंबित आवेदनों को पोर्टल पर शीघ्र अपलोड कर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। कर्मियों की कमी को देखते हुए प्रत्येक परियोजना में इंटर्नशिप के माध्यम से 5-5 कर्मियों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण के बाद कार्य योजना के अनुसार काम करने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए और अस्पताल से डिस्चार्ज के समय ही प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेणु रवि, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक, शिक्षा व पोषण व्यवस्था पर चर्चा

रामनवमी महासमिति का गठन, बिनोद बने अध्यक्ष

रामनवमी का दूसरा मंगला जुलूस धूमधाम से निकला, गूंजे जय श्रीराम के नारे

दावत-ए-इफ्तार, राजद नेता ने दिया भाईचारे का संदेश

दो छात्रों ने नवोदय परीक्षा में लहराया परचम, द स्टडी जोन का बढ़ा मान

धान खरीद केंद्र का निरीक्षण, सीओ ने रजिस्टर जांच कर दिए निर्देश, पैक्स संचालन की पड़ताल, किसानों से भी की पूछताछ

थाना में शांति समिति की बैठक, रामनवमी-सरहुल-ईद पर भाईचारे का संदेश

रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक

वन विभाग पर गंभीर आरोप, पेड़ बचाने के नाम पर पर्यावरण से खिलवाड़

रामनवमी और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक, भाईचारे का संदेश

रामनवमी महासमिति का पुनर्गठन, संदीप सिंह पुनः बने अध्यक्ष

पानी की तलाश में गांव पहुंचा हिरण, कांटेदार तार में फंसकर दर्दनाक मौत

Leave a Comment