भंडरा में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान
भंडरा । प्रखंड में मंगलवार की रात हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। आम, लीची, जामुन के मंजर को भी क्षति पहुंची है। ओलावृष्टि से गेहूं, सब्जी, दलहन, और तेलहन की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। भंडरा प्रखंड में मटर, आलू, गेहूं, शिमला मिर्च, हरा मिर्च, खीरा, तरबूज, फूलगोभी, गाजर, बीट, सरसों सहित सब्जी के अन्य फसल बड़े पैमाने पर उपजाए जाते हैं। प्रखंड क्षेत्र में आम और लीची की बागवानी भी बड़े पैमाने पर होती है।ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे वे अपनी फसलों की भरपाई नहीं कर पा रहे हैं। कई किसान बाजार से उधारी लेकर और केसीसी लोन लेकर फसल लगाते हैं, लेकिन ओलावृष्टि से उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ रहा है किसानों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से ओलावृष्टि के कारण उन्हें अत्यधिक क्षति हो रही है। सरकार से मांग की जा रही है कि किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए और उनकी फसलों की भरपाई की जाए।





















Total Users : 853295
Total views : 2571260