Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

रामनवमी महासमिति का गठन, बिनोद बने अध्यक्ष

On: March 19, 2026 12:33 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भव्य आयोजन की तैयारी तेज, अखाड़ों को दी गई विशेष जिम्मेदारी

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया डाक बंगला परिसर में बुधवार को रामनवमी को लेकर महासमिति गठन हेतु बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता उपप्रमुख दामोदर गोप व संचालन रंजीत सिंह ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से महासमिति का गठन किया गया। जिसमें बिनोद बिहारी पासवान को अध्यक्ष, दामोदर गोप को महासचिव, रेणु साहू को उपाध्यक्ष, नित्यानंद सिंह को सचिव तथा राजीव कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा सुबोध पांडेय को संयोजक और देवनंदन साहू, जय प्रकाश सिंह, अमित साहू, महेंद्र सिंह, भोला सिंह, रोहन साव, दयानिधि सिंह, आलोक रंजन, परमेश्वर यादव, नागेंद्र साहू, नारायण साव, सुधीर सिंह सहित अन्य लोगों को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी अखाड़ों से एक-एक उपाध्यक्ष तथा दो सक्रिय सदस्य का नाम दिया जाएगा, जो झांकी के दौरान व्यवस्था और नियंत्रण की जिम्मेदारी निभाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार साहू द्वारा पिछले वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बैठक में महासमिति के सदस्य सहित सभी अखाड़ों के अध्यक्ष और सचिव उपस्थित रहे और आगामी रामनवमी को शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से मनाने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

समाज कल्याण की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

रामनवमी का दूसरा मंगला जुलूस धूमधाम से निकला, गूंजे जय श्रीराम के नारे

दावत-ए-इफ्तार, राजद नेता ने दिया भाईचारे का संदेश

दो छात्रों ने नवोदय परीक्षा में लहराया परचम, द स्टडी जोन का बढ़ा मान

धान खरीद केंद्र का निरीक्षण, सीओ ने रजिस्टर जांच कर दिए निर्देश, पैक्स संचालन की पड़ताल, किसानों से भी की पूछताछ

थाना में शांति समिति की बैठक, रामनवमी-सरहुल-ईद पर भाईचारे का संदेश

रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक

वन विभाग पर गंभीर आरोप, पेड़ बचाने के नाम पर पर्यावरण से खिलवाड़

रामनवमी और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक, भाईचारे का संदेश

रामनवमी महासमिति का पुनर्गठन, संदीप सिंह पुनः बने अध्यक्ष

पानी की तलाश में गांव पहुंचा हिरण, कांटेदार तार में फंसकर दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में 8 साल के मासूम की मौत, गुस्साए ग्रामीणों का सड़क जाम

Leave a Comment