Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

निर्मानाधीन नाली से गंदा पानी बहाने का किसानों ने किया विरोध, मामले की उपायुक्त के आदेश पर टीम ने की जांच

On: October 1, 2023 11:31 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत ग्राम सिंघानी में डीएमफटी मद से पक्की नाली का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा मुस्लिम टोला से लेकर छठ घाट तक पक्की नाली निर्माण कार्य किया जा रहा। वहीं किसानों ने उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर नाली का गंदे पानी खेत में जाने के कारण फसल नुकसान हो जाने व नाले के गंदे पानी से फसल नही उपजा पाने की शिकायत की थी। किसानों के आवेदन पर उपायुक्त ने लिया संज्ञान लेते हुए एक जांच टीम गठित कर जा का आदेश दिया था। जांच टीम में शामिल बीडीओ मोनी कुमारी, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के सुरेश राम, कनिय अभियंता संजय कुमार दास एवं कार्य अभियंता तारीफ अजीज, एएसआई रविंद्र सिंह दल-बल के साथ शुक्रवार को योजना स्थल पहुंच और शिकायतकर्ता किसान नागेश्वर दांगी, जयकरण कुमार आदि से मिल कर संबंधित जानकारी लिी। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल पदाधिकारी ने कहा कि पूर्व में बने नाली में जोड़ दिया जाएगा। बन रही नाली से रैयत किसान का खेत एक हजार फीट दूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर गंदा पानी किसान के खेतों तक पहुंचता है और इसे प्रभावित होता है तो आम सभा से सहमति बनाकर योजना तैयार करें और अधूरे पक्की नाली को पूर्ण कराएं। साथ ही ग्रामीणों ने बीडीओ से किए कहा की योजना स्थल के अगल-बगल में गैरमजूरूवा जमीन कब्जा किया गया। बीडीओ ने कहा कि चिंह्नित कर नोटिस जारी किया जाएगा। योजना स्थल मुस्लिम टोला से लेकर छठ घाट तक पक्की नाली निर्माण के संवेदक अरविंद प्रकाश को फटकार लगाते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करें। कहा कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो संवेदक पर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। मौके पर बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव, सिंघानी मुखिया राधिका देवी, मीना देवी, कर्मचारी अमीन संदीप रजक, संजीव कुमार सिन्हा, मो. इस्राईल, मौलाना मुस्ताक, संतोष दांगी, सहदेव दांगी, मो. अनवर मियां आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नाबालिग से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

भंडरा: एक घंटे की बारिश और थम गई मुख्य बाजार की रफ्तार, सड़क बनी दरिया, छात्र और राहगीर बेहाल

लोहरदगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 17 मई को आयोजित होगा विकास मेला

कल्याण अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 214 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

Leave a Comment