Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मॉडर्न एरा अकादमी का समारोहपूर्वक किया गया प्रतापपुर में उद्घाटन, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

On: February 12, 2023 10:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मॉडर्न एरा अकादमी का समारोहपूर्वक किया गया प्रतापपुर में उद्घाटन, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

चतरा। प्रतापपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत कसमार में रविवार को मॉडर्न एरा अकादमी प्राइवेट स्कूल का शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। स्कूल का उद्घाटन पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी लव कुमार एवं काशिफ रजा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान पुलिस निरीक्षक श्री कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे स्कूल खुलने से बच्चों में शिक्षा प्राप्त करने के अवसर तो बढ़ेंगे, साथ ही हमारी यह शुभकामना होगी कि यहां के बच्चे भी आगे बेहतर शिक्षा पाकर उच्चे ओहदे पर जाएं। वहीं मिस्टर आलम अशरफी ने कहा कि वर्तमान दौर में बिना पढ़े लिखे कहीं कोई महत्व नहीं है, इसलिए पढ़ना जरूरी है। काशिफ रजा, व्यवसाई संघ के अध्यक्ष गौतम कुमार, अनुज कुमार, हजारी प्रसाद, शिक्षिका नूतन कुमारी ने अपने विचार रखते हुए मॉडर्न एरा अकादमी के खोले जाने को लेकर प्रिंसिपल आसिफ इरशाद, डायरेक्टर अमित सिंह, चेयरमैन निरंजन कुमार का अभार व्यक्त करते हुए स्कूल के उज्जवल भविष्य की कामना की। अकादमी के प्रिंसिपल ने बताया कि संस्थान में बच्चों को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा, दूर के बच्चों के लिए वाहन की सुविधा, सीबीएससी स्तर पर इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई अनुभवी शिक्षकों के द्वारा कराई जाएगी।  नर्सरी से लेकर 10वीं पढ़ाई बच्चों को कराई जाएगी। 20 फरवरी तक निःशुल्क नामांकन होगा। उद्घाटन पर बच्चों के अभिभावक, ग्रामीण तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने मनाया होली मिलन समारोह, फाग गीतों और गुलाल से सराबोर हुआ माहौल

पुलिस–अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह का शूटर घायल, एएसआई को लगी गोली

श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह को लेकर भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

सांसद ने सरना स्थल में चबूतरा निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहरदगा में जल महोत्सव पखवाड़ा का जिला स्तरीय शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कूडू में जेएसएलपीएस के तहत भव्य कार्यक्रम, 250 से अधिक दिदियों ने लिया भाग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के योगदान और नेतृत्व क्षमता को किया गया सम्मानित

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नया नेतृत्व चर्चा में, चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की उठाई मांग

घर बुलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

अस्पताल में नवजात बेचने की साजिश का खुलासा, 8 माह की गर्भवती नाबालिग का जबरन ऑपरेशन, अस्पताल संचालक समेत तीन गिरफ्तार

बिना ओटीपी और लिंक के खाते से उड़ गए 29,100 रुपये, साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज, महिला ने थाना में की शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर बैठक, ग्रामीणों ने लिया संकल्प, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Leave a Comment