Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दनुआ घाटी में रफ्तार का कहर, कंटेनर की टक्कर से कार सवार दो घायल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस लाइन से छठ मनाने बिहार जा रहा था परिवार, पिकेट प्रभारी और एंबुलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर किया उपचार

चौपारण (हजारीबाग)। चौपारण जीटी रोड स्थित दनुआ घाटी में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर सड़क हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार कंटेनर ने स्विफ्ट डिजायर कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, जामताड़ा पुलिस लाइन से एक परिवार स्विफ्ट डिजायर कार (JH 10CT 4550) पर सवार होकर छठ महापर्व मनाने बिहार जा रहा था। इसी दौरान दनुआ घाटी में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार लोगों को तेज झटका लगा। हादसे में रितु पांडेय और 12 वर्षीय अचिंत्य पांडेय को मामूली चोटें आईं।

घटना की जानकारी मिलते ही दनुआ घाटी पिकेट प्रभारी नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, एनएचएआई की 1033 एंबुलेंस टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता से दोनों घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

छठ महापर्व के अवसर पर परिवार के साथ सफर कर रहे लोगों के लिए यह हादसा किसी बड़ी अनहोनी से कम नहीं था। दनुआ घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं एक बार फिर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर रही हैं। स्थानीय स्तर पर इस दुर्घटनाप्रवण क्षेत्र में यातायात नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

होटवार जेल में बंदी से तीन बार सामूहिक दुष्कर्म: जेल अधीक्षक और डॉक्टर समेत 19 पर FIR, भाजपा ने मांगी CBI जांच

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज; भाजपा ने थाना घेरकर मांगी गिरफ्तारी

स्वर्गीय बद्री साहू ‘यज्ञ मुनि जी’ की आठवीं पुण्यतिथि पर यज्ञ-हवन एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

छठ पर्व पर खराब पड़े जलमीनार, ग्रामीणों में भारी आक्रोश; डीसी से की मरम्मत की मांग

नदी छठ घाट पर तैयारी तेज, जेसीबी से समतल हो रहा बालू; समाजसेवियों के सहयोग से चल रहा काम

छठ पर घाट-गलियां चमकीं, पर सालभर क्यों नहीं? स्वच्छता को पर्व तक सीमित न रखने की अपील

Leave a Comment