बरवाडीह, बाकुलिया, सिंघानी, तेतरिया, नोनगांव, बेलहर, कुब्बा, अनगड़ा समेत कई घाटों पर पहुंचे राकेश कुमार; पूजा समितियों को दिए दिशा-निर्देश
पत्थलगड़ा (चतरा)। छठ पूजा को लेकर पत्थलगड़ा थाना प्रभारी राकेश कुमार ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने बरवाडीह, बाकुलिया, पत्थलगड़ा, सिंघानी, तेतरिया, नोनगांव, बेलहर, कुब्बा, अनगड़ा समेत अन्य घाटों पर पहुंचकर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।
थाना प्रभारी ने संबंधित छठ पूजा समितियों के सदस्यों से घाटों की विधि-व्यवस्था की जानकारी ली और पर्व शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान पुलिस की गश्ती पार्टी छठ घाटों का भ्रमण करती रहेगी।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, मुकेश दांगी, मुखिया राधिका देवी, सुमेर सिंह, बिमल सिंह, विकास कुमार यादव, बसंत कुमार दांगी, जनार्दन दांगी, जितेंद्र दांगी, संजय दांगी समेत कई लोग शामिल थे।
















Total Users : 1266612
Total views : 3133594