Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

स्वर्गीय बद्री साहू ‘यज्ञ मुनि जी’ की आठवीं पुण्यतिथि पर यज्ञ-हवन एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

स्वर्गीय बद्री साहू ‘यज्ञ मुनि जी’ की आठवीं पुण्यतिथि पर यज्ञ-हवन एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

लोहरदगा। स्वर्गीय बद्री साहू जी, जिन्हें समाज में ‘यज्ञ मुनि जी’ के नाम से जाना जाता था, उनकी आठवीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर नदिया, लोहरदगा में श्रद्धांजलि सभा, यज्ञ-हवन एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा एवं आर्य समाज लोहरदगा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय बद्री साहू जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा में सभा के प्रधान आचार्य कौटिल्य जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके वैदिक उपदेश, प्रेरणादायक विचार एवं मार्गदर्शन ने उपस्थित परिवारजनों और श्रद्धालुओं को जीवन में अच्छे संस्कार, सेवा, सदाचार एवं मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। उनके विचारों से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।

पुण्यतिथि के अवसर पर वैदिक विश्व मंगल ट्रस्ट के तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। डॉ. सोनाली के मार्गदर्शन में नर्स सुजाता कुमारी ने शिविर में पहुंचे लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर एवं ऑक्सीजन स्तर की जांच की। साथ ही लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के आयोजक एवं स्वर्गीय बद्री साहू जी के बड़े पुत्र डॉ. अशोक आचार्य एवं रोहित साहू ने कहा कि माता-पिता हमारे जीवन के प्रथम गुरु और सबसे बड़े प्रेरणास्रोत होते हैं। उनके द्वारा दिए गए संस्कार जीवनभर हमारा मार्गदर्शन करते हैं। माता-पिता के आदर्श, त्याग और शिक्षाएं ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं। उनकी स्मृति में सेवा एवं जनकल्याण के कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम के अंत में माताजी के हाथों गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कंबलों का वितरण किया गया। इस पुनीत कार्य के माध्यम से मानव सेवा और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों, समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और स्वर्गीय बद्री साहू जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों एवं स्मृतियों को सदैव जीवित रखने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment