Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

नदी छठ घाट पर तैयारी तेज, जेसीबी से समतल हो रहा बालू; समाजसेवियों के सहयोग से चल रहा काम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

घाट की सफाई, रास्ता निर्माण और पानी के किनारे जगह बनाने का कार्य जारी; व्रतियों को अर्घ्य देने में न हो परेशानी

गिद्धौर (चतरा)। छठ महापर्व को लेकर गिद्धौर थाना क्षेत्र के बारीसाखी नदी छठ घाट पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। घाट पर जेसीबी मशीन से बालू को समतल कर उसे साफ-सुथरा बनाया जा रहा है। समाजसेवियों के सहयोग से घाट की सफाई, बालू समतलीकरण और रास्ता बनाने का काम हो रहा है। इस कार्य में मुखिया प्रतिनिधि दिनेश भारती, उप मुखिया विकास कुमार पांडे, समाजसेवी देव कुमार साहू, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष कुमार दांगी का विशेष योगदान रहा।

सहयोग करने वालों में सुनील कुमार महतो, रामाशीष यादव, आदित्य भारती, रोहित कुमार दांगी, विकास कुमार बिक्कू, गोविंद कुमार दांगी, आशीष कुमार दांगी, लक्ष्मण रजक, पंकज कुमार, विकास भारती, भवानी साहू, विक्रम कुमार दांगी, मनोज साहू, अरुण कुमार दांगी, मिथिलेश कुमार दांगी, कमलेश कुमार, राहुल कुमार दांगी, परवेज आलम और आदित्य साहू शामिल रहे।

व्रतियों को अर्घ्य देने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए नदी तट की सफाई, रास्ते को समतल करने और पानी के किनारे जगह बनाने का काम किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सामूहिक प्रयास से घाट को पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से पर्व मना सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

होटवार जेल में बंदी से तीन बार सामूहिक दुष्कर्म: जेल अधीक्षक और डॉक्टर समेत 19 पर FIR, भाजपा ने मांगी CBI जांच

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज; भाजपा ने थाना घेरकर मांगी गिरफ्तारी

स्वर्गीय बद्री साहू ‘यज्ञ मुनि जी’ की आठवीं पुण्यतिथि पर यज्ञ-हवन एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

छठ पर्व पर खराब पड़े जलमीनार, ग्रामीणों में भारी आक्रोश; डीसी से की मरम्मत की मांग

छठ पर घाट-गलियां चमकीं, पर सालभर क्यों नहीं? स्वच्छता को पर्व तक सीमित न रखने की अपील

AK होटल के पास गोलियों की गूंज, 4-5 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप; राहुल दुबे गैंग के नाम का पर्चा बरामद

Leave a Comment