Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

गौ-तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 मवेशी बरामद; पूर्व मुखिया समेत तीन गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में आधी रात को छापेमारी, दो बाइक, 18 हजार नकद और तीन मोबाइल जब्त; कई आरोपी फरार

बड़कागांव(हजारीबाग)। गौ-तस्करी और अन्य अवैध कारोबार के खिलाफ बड़कागांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर वध के उद्देश्य से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 13 मवेशियों को बरामद किया है। इस मामले में पूर्व मुखिया मो. वाजिद अली समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से दो मोटरसाइकिल, 18 हजार रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह अपनी सख्त कार्यशैली और तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पहले भी चर्चा में रहे हैं। चौपारण में तत्कालीन थाना प्रभारी रहते हुए उन्होंने जीटी रोड पर गौ-तस्करी के साथ-साथ ऊंट, अफीम और शराब तस्करी से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई की थी। अब बड़कागांव में भी उनके नेतृत्व में अपराधियों और तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में अब तक 50 से 60 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। कई मामलों का खुलासा भी महज 24 से 48 घंटे के भीतर किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर की रात करीब 12:10 बजे थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि सिरमा से कदमाडीह, ढेंगा होते हुए सुकुल खपिया की ओर 10 से 15 मवेशियों को मारते-पीटते वध के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और तत्काल छापेमारी टीम गठित कर संभावित रास्तों पर घेराबंदी कराई।

पुलिस टीम को देखते ही मवेशियों को ले जा रहे लोग अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे। पुलिस जवानों ने पीछा कर तीन आरोपितों को दबोच लिया, जबकि तीन से चार अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सिरमा निवासी मो. वाजिद अली 42 वर्ष, मो. आरीज 25 वर्ष और मुकम्मल हुसैन 23 वर्ष के रूप में हुई है। इनमें मो. वाजिद अली पूर्व में मुखिया रह चुका है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपितों ने आसपास के गांवों से कम कीमत पर मवेशी खरीदकर हजारीबाग के व्यापारियों को बेचने के लिए ले जाने की बात बताई है। बरामद 13 मवेशियों में चार गोला रंग के बैल, चार सफेद बैल, एक काला-सफेद बैल, दो काड़ा और दो भैंस शामिल हैं। सभी बरामद मवेशियों को स्थानीय गौशाला भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बड़कागांव पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध पशु तस्करी के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

होटवार जेल में बंदी से तीन बार सामूहिक दुष्कर्म: जेल अधीक्षक और डॉक्टर समेत 19 पर FIR, भाजपा ने मांगी CBI जांच

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज; भाजपा ने थाना घेरकर मांगी गिरफ्तारी

स्वर्गीय बद्री साहू ‘यज्ञ मुनि जी’ की आठवीं पुण्यतिथि पर यज्ञ-हवन एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

छठ पर्व पर खराब पड़े जलमीनार, ग्रामीणों में भारी आक्रोश; डीसी से की मरम्मत की मांग

नदी छठ घाट पर तैयारी तेज, जेसीबी से समतल हो रहा बालू; समाजसेवियों के सहयोग से चल रहा काम

छठ पर घाट-गलियां चमकीं, पर सालभर क्यों नहीं? स्वच्छता को पर्व तक सीमित न रखने की अपील

Leave a Comment