Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

लावालौंग-पांकी सड़क के पहले चरण का शिलान्यास, लावालौंग से मंधनिया पथ 2.94 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सांसद और विधायक ने किया शिलान्यास; विधायक बोले- चुनाव में किया वादा निभाने की शुरुआत, सांसद ने सभी गांवों तक बिजली-सड़क पहुंचाने का संकल्प दोहराया

चतरा। लावालौंग प्रखंड को पांकी से जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित सड़क के प्रथम चरण के तहत लावालौंग से मंधनिया पथ का विधिवत शिलान्यास सांसद कालीचरण सिंह और सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने किया। इस सड़क का निर्माण 2 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से संवेदक विश्वनाथ प्रसाद यादव द्वारा कराया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू ने की, मंच संचालन लमटा मुखिया अमित चौबे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री बिहारी भारती ने दिया। खगेश्वर साहू ने सांसद और विधायक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सड़क लोगों का वर्षों पुराना सपना थी और अब साकार होने की दिशा में बढ़ रही है। उनके अनुसार यह क्षेत्र के विकास, आवागमन और ग्रामीणों की सुविधा के लिए अहम साबित होगी।

विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने कहा कि उन्होंने चुनाव के समय लोगों से इस सड़क के निर्माण का वादा किया था और प्रथम चरण का शिलान्यास उसी संकल्प की पूर्ति की शुरुआत है। सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि लावालौंग प्रखंड का विकास उनके राजनीतिक जीवन का अहम ध्येय रहा है। उन्होंने प्रखंड के सभी गांवों तक बिजली और सड़क पहुंचाना अपनी प्राथमिकता बताया।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विजय दांगी, उपेंद्र सिंह, गोविंद ठाकुर, भोला प्रसाद, बैजनाथ साहू, अमित साहू, सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि श्रवण रजक, उप प्रमुख महमूद खान, अध्यक्ष विवेक केशरी, कोलकोले मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश साहू, लावालौंग मुखिया नेमन भारती, मुकेश यादव, मंधनिया मुखिया भोला राम, रिमी मुखिया पति जगदीश यादव समेत सैकड़ों प्रखंडवासी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस का हाई-टेक एक्शन: ड्रोन और थर्मल कैमरों से जंगल में छिपे चोरों को दबोचा, 765.7 ग्राम सोना बरामद; 5 गिरफ्तार

15 करोड़ की सनसनीखेज चोरी: 9 इंच मोटी दीवार काटकर ज्वेलरी शोरूम साफ, अलार्म बजता रहा और गार्ड सोता रहा

पैक्स अध्यक्ष चुनाव में सुधीर मेहता की जीत, मथुरा मेहता को 90 मतों से हराया

छठ से पहले डीसी और एसपी ने परखे चतरा के घाट, प्रथम व द्वितीय अर्घ्य पर पुख्ता सुरक्षा के निर्देश

50 साल से बिना स्वार्थ सेवा: 75 वर्षीय बाबू सरयू सिंह हड्डी-नस के इलाज में दूर-दूर तक मशहूर, गरीबों से नहीं लेते शुल्क

बाजार में पुलिस ने खुद उठाई झाड़ू, पिकेट प्रभारी मोहन तिर्की की अगुवाई में चला स्वच्छता अभियान

Leave a Comment