Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

घर में चोरी का खुलासा: बेटा गिरफ्तार, चोरी के जेवरात खरीदने के आरोप में दो सुनार भी पकड़े गए

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कांड संख्या 72/2026 में पुलिस की कार्रवाई; जेवरात गलाकर बनाए गए लॉकेट और पायल बरामद, तीनों आरोपी गिरफ्तार

मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड थाना क्षेत्र में चोरी के सोना-चांदी के जेवरात खरीदने के मामले में पुलिस ने दो आभूषण दुकानदारों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चोरी के मामले में संलिप्त शक्ति सिंह तथा आभूषण दुकानदार विजय सोनी और दिलीप कुमार शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार 11 नवंबर 2026 को ग्राम ढोढ़ी की एक महिला ने मयूरहंड थाना में लिखित शिकायत दी कि वह अपनी मां का इलाज कराने रांची गई थी और इसी दौरान उसके घर में बक्से में रखे सोना-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। बाद में जानकारी मिली कि चोरी के जेवरात करमा चौक स्थित विजय सोनी की दुकान में बेचे गए। मामले में मयूरहंड थाना कांड संख्या 72/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच में पुलिस ने पीड़िता के बेटे शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि कुछ जेवरात करमा चौक की विजय सोनी की दुकान में, जबकि कुछ इटखोरी चौक स्थित दिलीप कुमार की दुकान में बेचे गए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों दुकानदारों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों ने चोरी के जेवरात खरीदने की बात स्वीकार की है।

बताया गया कि सोने के जेवरात को गलाकर नया लॉकेट और चांदी के जेवरात को गलाकर दो जोड़ी पायल बनाई गई थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सोने जैसा प्रतीत होने वाला दुर्गा मां का एक लॉकेट और चांदी जैसी प्रतीत होने वाली दो जोड़ी पायल बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. शक्ति सिंह (21 वर्ष), ग्राम ढोढ़ी, थाना मयूरहंड
  2. विजय सोनी (48 वर्ष), करमा थाना क्षेत्र
  3. दिलीप कुमार (45 वर्ष), थाना इटखोरी, जिला चतरा

छापेमारी दल में थाना प्रभारी राहुल दुबे, पुलिस अवर निरीक्षक पुनीत कुमार और थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस का हाई-टेक एक्शन: ड्रोन और थर्मल कैमरों से जंगल में छिपे चोरों को दबोचा, 765.7 ग्राम सोना बरामद; 5 गिरफ्तार

15 करोड़ की सनसनीखेज चोरी: 9 इंच मोटी दीवार काटकर ज्वेलरी शोरूम साफ, अलार्म बजता रहा और गार्ड सोता रहा

लावालौंग-पांकी सड़क के पहले चरण का शिलान्यास, लावालौंग से मंधनिया पथ 2.94 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा

पैक्स अध्यक्ष चुनाव में सुधीर मेहता की जीत, मथुरा मेहता को 90 मतों से हराया

छठ से पहले डीसी और एसपी ने परखे चतरा के घाट, प्रथम व द्वितीय अर्घ्य पर पुख्ता सुरक्षा के निर्देश

50 साल से बिना स्वार्थ सेवा: 75 वर्षीय बाबू सरयू सिंह हड्डी-नस के इलाज में दूर-दूर तक मशहूर, गरीबों से नहीं लेते शुल्क

Leave a Comment