थाना प्रभारी के नेतृत्व में दोपहिया चालकों ने हाथ उठाकर लिया यातायात नियमों के पालन का संकल्प
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना परिसर में गुरुवार को थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री के नेतृत्व में वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
पुलिसकर्मी ने सभी दोपहिया चालकों को शपथ दोहरवाई कि वे जब भी दोपहिया वाहन चलाएंगे, हेलमेट पहनकर ही चलाएंगे और यातायात नियमों का पालन करेंगे। सभी चालकों ने हाथ उठाकर यह संकल्प लिया।
थाना प्रभारी ने कहा कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जान की सुरक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट पहनने से जान बचाई जा सकती है, इसलिए सभी हेलमेट जरूर पहनें और दूसरों को भी जागरूक करें। इस मौके पर थाना परिसर में बड़ी संख्या में वाहन चालक उपस्थित थे।

















Total Users : 1265333
Total views : 3131690