Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

50 साल से बिना स्वार्थ सेवा: 75 वर्षीय बाबू सरयू सिंह हड्डी-नस के इलाज में दूर-दूर तक मशहूर, गरीबों से नहीं लेते शुल्क

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखंड के अलावा बिहार, यूपी, छत्तीसगढ़ और ओडिशा से भी पहुंचते हैं लोग; चिकित्सकों के प्रस्ताव ठुकराकर चुनी जनसेवा

प्रतापपुर (चतरा) / सतीश पांडेय। आज के दौर में जब सेवा के पीछे अक्सर स्वार्थ दिखता है, तब प्रतापपुर प्रखंड के 75 वर्षीय बाबू सरयू सिंह पिछले करीब पांच दशकों से बिना किसी स्वार्थ के लोगों की सेवा में जुटे हैं। उन्होंने जनसेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया है।

हड्डी, नस, मोच और पेट से जुड़ी समस्याओं के उपचार में अपने लंबे अनुभव के कारण उनकी पहचान दूर-दूर तक है। स्थानीय लोगों के अनुसार झारखंड के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा समेत कई राज्यों से लोग उनके पास उपचार और मार्गदर्शन के लिए आते रहे हैं और कई लोगों को लाभ मिला है।

संवाददाता से बातचीत में सरयू सिंह ने बताया कि वे लगभग 50 वर्षों से लोगों की सेवा कर रहे हैं और खासकर गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से उपचार का कोई शुल्क नहीं लेते। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद के चेहरे पर राहत देखना ही उनका सबसे बड़ा पुरस्कार है।

उन्होंने यह भी बताया कि हड्डी और नस के क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित चिकित्सकों की ओर से उन्हें अवसर और प्रस्ताव मिले, लेकिन जनसेवा के संकल्प को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने उन्हें स्वीकार नहीं किया। उनके अनुसार सेवा से मिलने वाली संतुष्टि किसी आर्थिक लाभ से कहीं अधिक है।

स्थानीय लोग बताते हैं कि वे अपने अनुभव के साथ सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते हैं और प्रतापपुर क्षेत्र के कई परिवार उनसे सहायता व मार्गदर्शन पा चुके हैं। 75 वर्ष की उम्र में भी जारी उनकी सेवा समाज को संदेश देती है कि जीवन की सार्थकता दूसरों के काम आने में है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment