समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, बांटी मिठाई; ग्रामीणों को धान अधिप्राप्ति, खाद-बीज और किसानों की समस्याओं के समाधान की उम्मीद
मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड प्रखंड के सोकी पैक्स के अध्यक्ष पद के चुनाव में सुधीर मेहता ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मथुरा मेहता को 90 मतों के अंतर से हराया।
परिणाम घोषित होते ही सुधीर मेहता के समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि सुधीर मेहता के नेतृत्व में सोकी पैक्स का संचालन बेहतर होगा और किसानों को पैक्स से जुड़ी सुविधाओं का लाभ समय पर मिलेगा। खासकर धान अधिप्राप्ति, खाद-बीज की उपलब्धता और किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर उन्होंने सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई।

















Total Users : 1265331
Total views : 3131680