Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

छठ से पहले डीसी और एसपी ने परखे चतरा के घाट, प्रथम व द्वितीय अर्घ्य पर पुख्ता सुरक्षा के निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हेरुआ नदी, बाबाघाट, पुरेनिया और कठौतिया तालाब समेत कई घाटों का संयुक्त निरीक्षण; गहरे और खतरनाक स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा

चतरा। छठ महापर्व के सफल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन को लेकर उपायुक्त रवि आनंद और पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने चतरा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों और पूजा स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया।

उन्होंने हेरुआ नदी, बाबाघाट, छठ तालाब, पुरेनिया तालाब, कठौतिया तालाब समेत अन्य घाटों का जायजा लिया। निरीक्षण में घाटों की साफ-सफाई, जल की स्थिति, पहुंच पथ, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं को देखा गया।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रथम और द्वितीय अर्घ्य के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए सभी घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों। साथ ही पर्याप्त रोशनी, सुगम आवागमन और जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग समय से पूरी करने को कहा। जलाशयों में गहरे और खतरनाक स्थानों को चिह्नित कर वहां विशेष सतर्कता और सुरक्षा प्रबंध करने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि व्रतियों और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से तत्परता से काम करें और विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन व श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी चतरा अनिल कुमार, नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी बिनीता कुमारी, सदर थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस का हाई-टेक एक्शन: ड्रोन और थर्मल कैमरों से जंगल में छिपे चोरों को दबोचा, 765.7 ग्राम सोना बरामद; 5 गिरफ्तार

15 करोड़ की सनसनीखेज चोरी: 9 इंच मोटी दीवार काटकर ज्वेलरी शोरूम साफ, अलार्म बजता रहा और गार्ड सोता रहा

लावालौंग-पांकी सड़क के पहले चरण का शिलान्यास, लावालौंग से मंधनिया पथ 2.94 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा

पैक्स अध्यक्ष चुनाव में सुधीर मेहता की जीत, मथुरा मेहता को 90 मतों से हराया

50 साल से बिना स्वार्थ सेवा: 75 वर्षीय बाबू सरयू सिंह हड्डी-नस के इलाज में दूर-दूर तक मशहूर, गरीबों से नहीं लेते शुल्क

बाजार में पुलिस ने खुद उठाई झाड़ू, पिकेट प्रभारी मोहन तिर्की की अगुवाई में चला स्वच्छता अभियान

Leave a Comment