Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

बाजार में पुलिस ने खुद उठाई झाड़ू, पिकेट प्रभारी मोहन तिर्की की अगुवाई में चला स्वच्छता अभियान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जवानों और वार्ड सदस्यों ने किया श्रमदान; लोगों को याद आया करीब दस साल पुराना प्रतापपुर थाना प्रभारी का सफाई अभियान

प्रतापपुर (चतरा)। छठ महापर्व के अवसर पर घोरीघाट पिकेट प्रभारी मोहन तिर्की ने अपनी पूरी टीम के साथ घोरीघाट बाजार में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को खुद सफाई करते देख लोगों के बीच स्वच्छता का सकारात्मक संदेश गया और पहल की सराहना हो रही है।

अभियान में सूबेदार बालेश्वर उरांव, हवलदार देगलाल राम, मुकेश कुमार सिंह, अमरेश कुमार, रमेश कुमार, अरुण कुमार, अविनाश कुमार, चौकीदार सौरभ कुमार तथा वार्ड सदस्य सुरेंद्र कुमार यादव और संतोष कुमार पासवान ने श्रमदान किया।

स्थानीय लोगों के अनुसार मोहन तिर्की अपने मिलनसार स्वभाव और सक्रिय कार्यशैली के लिए क्षेत्र में चर्चा में रहते हैं। उनकी कार्यशैली में अपराधियों के प्रति सख्ती के साथ आम लोगों के प्रति सहयोग और संवेदनशीलता भी दिखती है।

इस पहल ने लोगों को वर्ष 2015-16 की याद दिला दी, जब प्रतापपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने छठ समेत अन्य अवसरों पर ग्रामीणों, युवाओं और जवानों के साथ झाड़ू लेकर सड़कों, गलियों और छठ घाटों की सफाई की थी। उन्होंने दुकानदारों और मकान मालिकों से प्रतिष्ठानों के सामने कूड़ादान रखने की अपील भी की थी और “स्वच्छता ही जीवन है” का संदेश दिया था। लोगों के बीच दोनों अधिकारियों की कार्यशैली की तुलना हो रही है। चर्चा है कि जब पुलिस जनता के बीच पहुंचकर सामाजिक कार्यों में भाग लेती है, तो आपसी विश्वास और जनभागीदारी मजबूत होती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस का हाई-टेक एक्शन: ड्रोन और थर्मल कैमरों से जंगल में छिपे चोरों को दबोचा, 765.7 ग्राम सोना बरामद; 5 गिरफ्तार

15 करोड़ की सनसनीखेज चोरी: 9 इंच मोटी दीवार काटकर ज्वेलरी शोरूम साफ, अलार्म बजता रहा और गार्ड सोता रहा

लावालौंग-पांकी सड़क के पहले चरण का शिलान्यास, लावालौंग से मंधनिया पथ 2.94 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा

पैक्स अध्यक्ष चुनाव में सुधीर मेहता की जीत, मथुरा मेहता को 90 मतों से हराया

छठ से पहले डीसी और एसपी ने परखे चतरा के घाट, प्रथम व द्वितीय अर्घ्य पर पुख्ता सुरक्षा के निर्देश

50 साल से बिना स्वार्थ सेवा: 75 वर्षीय बाबू सरयू सिंह हड्डी-नस के इलाज में दूर-दूर तक मशहूर, गरीबों से नहीं लेते शुल्क

Leave a Comment