चौपारण। प्रखंड के बसरिया पंचायत में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित डांडिया कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत की मुखिया मंजू देवी ने फीता काटकर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। डांडिया के आयोजन से पूरे क्षेत्र में नवरात्र की रौनक बढ़ गई।
कार्यक्रम के माध्यम से धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। उद्घाटन समारोह में वार्ड सदस्य कंचन देवी एवं कविता देवी, मुखिया प्रतिनिधि शिवनारायण पासवान, पूजा समिति के अध्यक्ष नरेश पासवान, उपाध्यक्ष रामधानी दांगी, सचिव दामोदर प्रसाद केशरी और कोषाध्यक्ष विजय साव मौजूद रहे।
वहीं, मनोरंजन समिति के अध्यक्ष आकाश सोनी, सचिव विकास दांगी, कोषाध्यक्ष राजेश दांगी के साथ समाजसेवी पंकज सोनी, कृष्णा कसेरा और उमेश साव ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। मंच संचालन प्रेम प्रजापति ने किया। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय लोगों की भागीदारी रही। डांडिया कार्यक्रम को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। आयोजकों ने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। कार्यक्रम ने नवरात्र के उत्सवी माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया।


















Total Users : 1232459
Total views : 3084428