Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

नाबालिग के अपहरण के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पॉक्सो एक्ट समेत बीएनएस की कई धाराओं में दर्ज था कांड; एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने घर से दबोचा

पत्थलगड़ा (चतरा)। पुलिस ने पत्थलगड़ा थाना कांड संख्या 60/2026 में नाबालिग के अपहरण और शोषण के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। इस कांड में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(1)(ई), 137(2), 64, 351(2), 352, 126(2), 115(2), 118(1), 3(5) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर आरोपी खिरोधर कुमार, पिता जोगेश्वर साव, थाना पत्थलगड़ा, जिला चतरा को उसके घर से गिरफ्तार किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment