Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

राम कथा में सजी श्रीराम जन्मोत्सव की झांकी, भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सात दिवसीय कथा में कथावाचिका साधना बघेल ने किया जन्म प्रसंग का वर्णन, पीले वस्त्रों में पहुंचे श्रद्धालुओं से बढ़ी पंडाल की भव्यता

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा में आयोजित सात दिवसीय भव्य राम कथा में भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग आकर्षक झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। जन्मोत्सव की झांकी देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पीले वस्त्रों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा पंडाल की भव्यता को और बढ़ा दिया।

कथावाचिका साधना बघेल ने अपनी मधुर वाणी से भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा के दौरान प्रस्तुत धार्मिक प्रसंग और आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बनी हुई हैं। दुर्गापूजा के साथ आयोजित इस राम कथा से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है।

आयोजन को सफल बनाने की जिम्मेदारी दुर्गा पूजा महासमिति, पाण्डेयपुरा के अध्यक्ष सोनू कुमार, सचिव राहुल तिवारी, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार और दीपक पासवान संभाल रहे हैं। उपाध्यक्ष संदीप कुमार, उप-सचिव रोहित अलवेला, उप-कोषाध्यक्ष मनीष कुमार और प्रकाश कुमार, सह-कोषाध्यक्ष जयकिशोर कुमार और अशोक कुमार भी आयोजन में जुटे हैं। संरक्षक मंडल में संतोष साह, पवन प्रसाद, पंकज प्रसाद (उपमुखिया), रंजीत कुमार, विजय प्रसाद, जगनारायण भारती, रंजीत ठाकुर, आदित्य कुमार, रुजन कुमार, सौरभ कुमार, डब्लू प्रसाद और सुधीर कुमार शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

80 लाख की शराब लेकर निकला ट्रक चौपारण में मिला खाली, कुएं से बरामद शव की पहचान चालक के रूप में हुई; शराब माफिया की हत्या की आशंका

पंचायत समिति की बैठक: प्रमुख ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी

DC का जनता दरबार: नेत्रहीन व्यक्ति को मिलेगा आवास, अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, परोरिया ने महज 31 गेंदों में 98 रन बनाकर नोवाखाप को हराया

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई शपथ; दो प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी

अनुयायियों की जागरूकता रैली, शाकाहारी जीवन अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश

Leave a Comment