Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पेड़ से लटका मिला युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पूर्णाडीह की प्रियंका कुमारी का शव शुक्रवार को मिला, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया; मौत का कारण अज्ञात, मौके से मोबाइल बरामद

लावालौंग (चतरा)। लावालौंग थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव के समीप सिंदूरटांड़ में शुक्रवार को एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला। मृतका की पहचान पूर्णाडीह निवासी पिंटू गंझू की पुत्री प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चतरा भेज दिया।

मृतका के पिता पिंटू गंझू के अनुसार, प्रियंका गुरुवार की रात घर में ही थी। शुक्रवार सुबह वह घर में नहीं मिली, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान सिंदूरटांड़ में उसका शव मिलने की जानकारी मिली। वहीं, ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि युवती गुरुवार दोपहर से ही घर से लापता थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मौके से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment